This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ICC Womens T20 World Cup 2020: कहां देंखे भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत पहली बार जबकि ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है
Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - March 8, 2020 1:09 PM IST


India Women vs Australia Women, Final
भारत पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का फाइनल रविवार को खेलेगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम खिताबी मुकाबले में 4 बार की चैंपियन मेजबान ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से पराजित किया था. ऐसे में टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है.
लेग स्पिनर पूनम यादव का खुलासा, बोलीं-जब मेरी गेंद पर छक्का लगा तब हरमनप्रीत कौर मेरे पास आईं और…
भारतीय टीम बिना सेमीफाइनल खेले फाइनल में पहुंची है. बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला सेमीफाइनल नहीं खेला जा सका था. ऐसे में ग्रुप स्टेज पर अपने सभी मैच जीतने वाली भारतीय टीम आसानी से फाइनल का टिकट कटाने में सफल रही. उधर, छठी बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 5 रन से हराया था.
ICC Women’s T20 World Cup 2020, Final: भारतीय प्लेइंग XI में हो सकता है 1 बदलाव
कहां खेला जाना है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का फाइनल?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी महिला टी20 फाइनल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेला जाएगा.
कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच रविवार (08 मार्च 2020) को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा.
कितने बजे होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप फाइनल मैच में टॉस ?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टॉस दोपहर 12 बजे होगा.
TRENDING NOW
कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच का सीधा प्रसारण?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोट्स नेटवर्क पर होगा. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉट स्टार एप पर देखी जा सकती है.
