• Home
  • News
  • India vs Bangladesh, Asia Cup 2018 Final: When And Where To Watch Live match, Live Streaming Online

जानिए, कब और कहां देखें भारत-बांग्लादेश का एशिया कप फाइनल

जानिए, भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले एशिया कप फाइनल मुकाबले से जुड़ी तमाम जानकारी।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 28, 2018, 11:27 AM IST

Published On Sep 28, 2018, 11:27 AM IST

Last UpdatedSep 28, 2018, 11:27 AM IST

MS Dhoni, Kedar Jadhav and chahal @ Getty Images

एशिया कप के महामुकाबले यानी फाइनल में आज शाम भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम अब तक सबसे ज्यादा छह बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है जबकि बांग्लादेश दो बार उप विजेता रहा है।

भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है तो वहीं बांग्लादेश ने कांटे की टक्कर में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। 2016 में जब एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था तब भारत ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप जीता था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कब खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप फाइनल मुकाबला ?

भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का फाइनल, 28 सितंबर शुक्रवार को खेला जाएगा।

किस जगह खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश का मैच ?

भारत और बांग्लादेश के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और बांग्लादेश के बीच मैच ?

भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से शुरू होगा।

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग और टीवी पर लाइव कहां देखें भारत और बांग्लादेश मैच ?

भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला मैच स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर लाइव देखा जा सकता है जबकि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए हॉट स्टार पर जा सकते हैं।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, दीपक चहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद।

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मोसादिक हुसैन, मेहदी हसन, रूबैल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, अबु हैदर, आरिफ हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, नजमुल इस्माल।

Editor's Pick