×

जीत किसी की हो बनेगा अनोखा रिकॉर्ड

भारत अगर खिताब जीतता है तो वो सबसे ज्यादा 6 बार एशिया कप विजेता बन जाएगा

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Published on - March 6, 2016 6:35 PM IST

भारत या बांग्लादेश जो भी एशिया कप जीतेगा रिकॉर्ड बनाएगा
भारत या बांग्लादेश जो भी एशिया कप जीतेगा रिकॉर्ड बनाएगा

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले एशिया कप 2016 के फाइनल मुकाबले में दोनों में कोई भी टीम जीते एशिया कप के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाएगी। शाम 7 बजे शुरू होने वाले मुकाबले में यदि भारतीय टीम जीतती है तो वो सबसे ज्यादा बार एशिया कप की विजेता बन जाएगी। अभी तक भारत और श्रीलंका ने 5-5 बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया है। वही अगर फाइनल में उलटफेर देखने को मिला और बांग्लादेश ने भारत को हराकर एशिया कप जीत लिया तो वो अपना पहला एशिया कप टाइटल जीतेगी। ALSO READ: जानें एशिया कप का इतिहास और इसके रिकॉर्ड्स

एशिया कप पहली बार 1983-84 में खेला गया था तब भारतीय टीम इस खिताब की विजेता बनी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 1988,1991,1995 और 2010 में विजेता बनी थी। सबसे रोचक बात ये है कि भारत ने पांचों बार श्रीलंका को हराकर ही इस खिताब पर कब्जा जमाया है। 1997,2004 और 2008 में उपविजेता रही। भारत के अलावा श्रीलंका ने भी 5 मौकों पर खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। जबकि दो मौकों पर एशिया कप का ताज पाकिस्तान के हिस्से में आया है।

TRENDING NOW

वही बांग्लादेश की टीम दूसरी बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले बांग्लादेश 2012 में एशिया कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल में उसे पाकिस्तान के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस साल बांग्लादेश ने पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया है। अगर बांग्लादेश की टीम फाइनल में भारत को भी हरा देती है तो वो पहली बार एशिया कप की विजेता बन जाएगी।