add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत बनाम बांग्लादेश: महेंद्र सिंह धोनी ने की एक हाथ से कीपिंग

एमएस धोनी ने जिस तरह से चपलता दिखाते हुए मुस्ताफिजुर रहमान को रन आउट करते हुए टीम इंडिया को 1 रन से जीत दिलवाई उसने सबका दिल जीत लिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 24, 2016 2:26 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी  (Photo Courtesy: Twitter, @beinghridophile )
महेंद्र सिंह धोनी (Photo Courtesy: Twitter, @beinghridophile )

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं अपने खेल को लेकर वे बिल्कुल भी शांत नहीं हैं। बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले की अंतिम गेंद में धोनी ने जिस तरह से चपलता दिखाते हुए मुस्ताफिजुर रहमान को रन आउट किया व टीम इंडिया को 1 रन से जीत दिलवाई उसने सबका दिल जीत लिया। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात रही धोनी के द्वारा एक ग्लव्ज पहनकर कीपिंग करने की। अंतिम गेंद पर रन आउट करते समय धोनी अपने बाएं हाथ में ही ग्लव्ज पहने हुए थे, जबकि उनके दाएं हाथ में  ग्लव्ज नहीं था।  भारत बनाम बांग्लादेश: फुल क्रिकेट स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें…

धोनी ने इस दौरान अपने दाहिने हाथ से गेंद को पकड़ते हुए विकटों की तरफ तेज दौड़ लगाई और मुस्ताफिजुर के क्रीज पर पहुंचने से पहले अपने उसी हाथ से स्टंप्स बिखेर दिए। यह  इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे यादगार पल रहा। जब इस संबंध में आर. अश्विन से पूछा गया कि धोनी ने दाहिने हाथ में ग्लव्ज क्यों नहीं पहना था तो उन्होंने कहा, “उन्होंने गेंद को पकड़कर स्टंप्स की ओर भागने के चलते दाहिने हाथ में ग्लव्ज नहीं पहना था। अगर वह ग्लव्ज पहने गेंद को फेंकते तो गेंद कहीं और झिटक सकती थी।” धोनी ने इसी मैच में ग्लव्ज के साथ भी अपनी प्रतिभा दिखाई जब उन्होंने सब्बीर रहमान को स्टंप्ड आउट किया। रहमान के कुछ चंद सेकंड्स के लिए दोनों पैर हवा में उठ गए थे। धोनी ने आनन फानन में गिल्लियों को बिखेरते हुए उन्हें चलता  किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। भारत की ओर से सुरेश रैना ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली ने 24 रनों की पारी खेली। जवाब में 147 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम ने जबरदस्त टक्कर दी, लेकिन वे 145 रन ही बना सके और टीम इंडिया ने मैच एक रन से जीत लिया।