- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs Bangladesh U-23: Dhrushant Soni replaces Saurabh Dubey
भारत की अंडर-23 टीम में ध्रुशांत सोनी की जगह सौरभ दूबे शामिल
इंडिया अंडर-23 टीम और बांग्लादेश की अंडर-23 टीम के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी
Published On Sep 19, 2019, 04:00 PM IST
Last UpdatedSep 19, 2019, 04:00 PM IST
BCCI LOGO
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही पांच मैचों की एक दिवसीय सीरीज के लिए भारत की अंडर-23 टीम में ध्रुशांत सोनी की जगह बाएं हाथ के गेंदबाज सौरभ दूबे को शामिल किया गया।
पढ़ें: मोहम्मद अजहरूद्दीन ने HCA अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा
सोनी को पहले टीम में चुना गया था। बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार बीमारी के कारण सोनी को टूर्नामेंट की टीम से बाहर किया जा रहा है।
इसके अनुसार, ‘अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने बांग्लादेश के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली भारत की अंडर-23 टीम में ध्रुशांत सोनी की जगह सौरभ दूबे को शामिल किया।’
दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के सभी मैच लखनउ में खेले जाएंगे।
पढ़ें: प्रैक्टिस मैच: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेफाली पर होगी निगाहें
संशोधित अंडर-23 टीम:
प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, माधव कौशिक, बीआर शरथ, समर्थ व्यास, आर्यन जुयाल, रित्विक चौधरी, कुमार सूरज, अतीत सेठ, शुभांग हेगड़े, रितिक शौकीन, सौरभ दूबे, अर्शदीप सिंह, अनंत साहा और हरप्रीत बरार।