- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs england 1st odi krunal pandya prasidh krishna shines on debut india beat england by 66 runs
INDvENG: डेब्यू मैच में चमके क्रुणाल-कृष्णा; भारत ने इंग्लैंड को हराया
टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की।
Published On Mar 23, 2021, 09:32 PM IST
Last UpdatedMar 23, 2021, 09:32 PM IST
डेब्यू मैच खेल रहे क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) और प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने पुणे में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 66 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की।
टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज कृष्णा ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। वहीं शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने तीन और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने दो सफलताएं हासिल की।
मैच की शुरुआत में भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव 58 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली। वहीं टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक रन सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बनाए। लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे धवन ने 106 गेंदो पर 98 रनों की पारी खेली। उनके अलावा केएल राहुल ने भी फॉर्म में वापसी की और 43 गेंदो पर 62 रन जड़े। जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 317 रन बनाए।
भारत के दिए 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम को जॉनी बियरस्टो और जेसन रॉय ने धमाकेदारा शुरुआत दिलाई। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 135 रनों की शानदार साझेदारी बनाई। जहां से इंग्लैंड की जीत बेहद आसान नजर आ रही थी।
डेब्यू मैच खेल रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया को मैच में वापसी कराई, जब 15वें ओवर में उनकी गेंद पर रॉय सब फील्डर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हुए। अर्धशतक से चूके रॉय 35 गेंदो पर 46 रनों की पारी खेल पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बेन स्टोक्स मात्र एक रन बनाकर 17वें ओवर में कृष्णा की गेंद पर सब फील्डर शुबमन गिल के हाथों कैच आउट हो गए। जिसके बाद से खेल का रूख पूरी तरह पलट गया।
23वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने खतरनाक दिख रहे बेयरस्टो को शतक पूरा करने से रोका। ओवर की पहली ही गेंद पर ठाकुर ने 94 रन पर खेल रहे बेयरस्टो को कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट कराया।
ठाकुर का जलवा यहां रुका नहीं, बेयरस्टो को आउट करने के बाद उन्होंने 25वें ओवर में दो बड़े विकेट झटके। ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल ने क्रीज पर असहज दिख रहे कप्तान इयोन मोर्गन को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। फिर चौथी गेंद पर जॉस बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
इस ओवर के बाद खेल पूरी तरह भारत की पकड़ में आ गया। इंग्लैंड के विकेट लगातार गिरते रहे और पूरी मेजबान टीम 251 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने 66 रन से मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की।