ENG vs IND: हालिया रिकॉर्ड भारत के पक्ष में, एजबेस्टन में 11 साल से इंग्लैंड अजेय, कांटे का रहेगा मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज आज से हो रहा है. और इस सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन, बर्मिंगम में होगा. इस सीरीज की शुरुआत से पहले देखते हैं कुछ अहम आंकड़े. भारत हाल ही में इंग्लैंड पर भारी रहा है लेकिन यह मैदान मेजबान टीम का मजबूत गढ़ है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 14, 2026, 11:31 AM IST

Published On Jul 14, 2026, 11:31 AM IST

Last UpdatedJul 14, 2026, 11:31 AM IST

Shubman Gill and Harry Brook

Shubman Gill and Harry Brook

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार, 14 जुलाई से तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है. टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत का प्रदर्शन खराब रहा. भारत को एक भी मैच में जीत नहीं मिली. लेकिन यह फॉर्मेट अलग है. और इस फॉर्मेट में भारत का दबदबा साफ नजर आता है. खास तौर पर हालिया मैचों में टीम इंडिया का इंग्लैंड पर भारी पड़ी है. कम-से-कम आंकड़े तो यही कहते हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पिछले 5 वनडे इंटरनेशनल मैचों के आंकड़े देखें तो सभी मैच टीम इंडिया ने जीते हैं. हालांकि वनडे इंटरनेशनल में भारत का हालिया प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. सितंबर 2024 से भारत छह में से तीन द्विपक्षीय वनडे सीरीज हारा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसे भी पढ़ें- 968 दिन बाद वनडे में वापसी, बुमराह के बिना कैसा रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन

भारत और इंग्लैंड के बीच बीते 5 वनडे इंटरनेशनल मैचों का रिकॉर्ड

तारीखनतीजामैदान
112 फरवरी 2025भारत 142 रन से जीताअहमदाबाद
209 फरवरी 2025भारत 4 विकेट से जीताकटक
36 फरवरी 2025भारत 4 विकेट से जीतानागपुर
429 अक्टूबर 2023भारत 100 रन से जीतालखनऊ
517 जुलाई 2022भारत 5 विकेट से जीतामैनचेस्टर

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से विदेशी धरती पर और न्यूजीलैंड से अपने घर में भारत को सीरीज में हार मिली. लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन इन सबसे इतर बड़ी तस्वीर के रंगों का संयोजन ठीक करना चाहेगा. और वह बड़ी तस्वीर है वनडे वर्ल्ड कप. जो साल 2027 की आखिरी तिमाही में साउथ अफ्रीका में होना है. और गौतम गंभीर की कोचिंग वाली टीम उसके लिए सही तालमेल और आंकड़े देखना चाहेगी.

पिछली 6 वनडे सीरीज में भारत का प्रदर्शन

  सीरीज मैच जीते हारे टाई बेनतीजा
1 भारत का श्रीलंका दौरा- 2024 3 0 2 1 0
2 इंग्लैंड का भारत दौरा- 2024/25 3 3 0 0 0
3 भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा- 2025/26 3 1 2 0 0
4 दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा- 2025/26 3 2 1 0 0
5 न्यूजीलैंड का भारत दौरा -2025/26 3 1 2 0 0
6 अफगानिस्तान का भारत दौरा 3 3 0 0 0

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 110 वनडे मैचों में भारत ने 61 मैच जीते हैं. 44 मुकाबले इंग्लैंड के नाम रहे हैं. वहीं 2 मुकाबले टाई और तीन बेनतीजा रहे हैं. इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच कुल 45 मैच हुए हैं और इनमें से भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 23 मैच जीते हैं. एक मैच टाई रहा है और 2 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकला.

इसे भी पढ़ें- क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे रोहित- विराट ? शुभमन गिल ने खत्म किया सस्पेंस

बात टी20 की करें तो भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है. लेकिन वनडे में ऐसा नहीं है. यहां स्थापित नाम और खिलाड़ी हैं. विराट कोहली टीम में लौट आए हैं. साथ ही जसप्रीत बुमराह भी. रोहित तो अफगानिस्तान के खिलाफ हुई पिछली टी20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे. केएल राहुल और शुभमन गिल का साथ मिलने से भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत दिखती है.

भारत बनाम इंग्लैंड Head-To-Head

  कुल मैच भारत जीता इंग्लैंड जीता टाई बेनतीजा
ओवरऑल 110 61 44 2 3
इंग्लैंड में 45 18 23 1 3

टी20 सीरीज में बैटिंग को लेकर काफी सवाल उठे थे. लेकिन इन सितारों से सजी यह टीम उनके जवाब देती दिखती है. पर चिंता सिर्फ एक बात की है कि ये खिलाड़ी खुद को कितनी जल्दी इंग्लिश परिस्थितियों में खुद को ढाल पाते हैं. और साथ ही हार्दिक पंड्या के न होने से टीम का संतुलन कैसे बनेगा. क्या नीतीश कुमार रेड्डी पर उतना ही भरोसा किया जा सकता है?

एजबेस्टन में 11 साल से नहीं हारा है इंग्लैंड

एजबेस्टन के मैदान की बात करें तो यह इंग्लैंड के लिए किसी मजबूत गढ़ से कम नहीं. इस मैदान पर 2015 से इंग्लिश टीम लगातार सात वनडे जीती है. इंग्लैंड का दारोमदार एक बार फिर गेंदबाजी और खास तौर पर तेज गेंदबाजी पर काफी रहेगा. और जोफ्रा आर्चर और बाकी पेसर अपनी लय कायम रख पाए तो इंग्लैंड इस फॉर्मेट में भी भारत के लिए चुनौती पेश कर सकता है. दूसरी ओर अपने तरकश में आजमाए हुए तीरों के चलते भारतीय टीम को भी उम्मीद है कि वह इंग्लैंड का बेहतर जवाब दे पाएगी.

एजबेस्टन में बीते 7 मैच नहीं हारा है इंग्लैंड

  बनाम अंतर तारीख
1 न्यूजीलैंड इंग्लैंड 210 रन से जीता 9 जून 2015
2 श्रीलंका इंग्लैंड 10 विकेट से जीता 24 जून, 2016
3 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 40 रन से जीता 10 जून. 2017
4 भारत इंग्लैंड 31 रन से जीता 30 जून, 2019
5 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 8 विकेट से जीता 11 जुलाई, 2019
6 पाकिस्तान इंग्लैंड 3 विकेट से जीता 13 जुलाई, 2021
7 वेस्टइंडीज इंग्लैंड 238 रन से जीता 29 मई 2025

कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

एजबेस्टन की पिच आम तौर पर नई गेंद से गेंदबाजों को मदद करती है. लेकिन इसके बाद यह बल्लेबाजी के लिए मुफीद हो जाती है. ऐसे में पहले 10 ओवर बहुत अहम हो जाते हैं. बात मौसम की करें तो तापमान अच्छा रहेगा और बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं है.

इंग्लैंड दौरे पर भारत का वनडे सीरीज का कार्यक्रम

पहला मैच 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंगम में दोपहर 3:30 बजे (IST) से होगा.
दूसरा मैच 16 जुलाई को सोफिया गार्डन, कार्डिफ में शाम 5:30 बजे (IST) से होगा.
तीसरा व आखिरी मैच 19 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे (IST) लॉर्ड्स में होगा.

इंग्लैंड ने मैच से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है.

ऐसी है इंग्लैंड की प्लेइंग 11

इंग्लैंड: 1 बेन डकेट, 2 जैकब बेथेल, 3 जो रूट, 4 हैरी ब्रूक (कप्तान), 5 जोस बटलर (विकेटकीपर), 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 जोफ्रा आर्चर, 9 लियाम डॉसन, 10 जोश टंग, 11 आदिल रशीद

भारत की संभावित एकादश

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, शिवम दूबे, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick