add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच में बरसेंगे रन

कानपुर के ग्रीनपार्क में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में गेंदबाजों को नहीं मिलेगी कोई मदद।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - January 25, 2017 12:08 PM IST

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 कल खेला जाएगा। © Getty Images
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 कल खेला जाएगा। © Getty Images

गणतंत्र दिवस के मौके पर कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाना है। टी20 सीरीज के पहले मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। वनडे सीरीज में दोनों टीमों की ओर से 2000 से ज्यादा रन बने थे जो कि रिकॉर्ड है। वहीं फैंस को उम्मीद है कि पहले टी20 मैच में भी चौके-छक्कों की बरसात होगी। वहीं इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी टाईमल मिल्स का कहना है कि इस पिच पर बड़े स्कोर बन सकते हैं। मिल्स ने कहा, “यहां छोटी बाउंड्री और फ्लैट ट्रेक है। आजकल सभी पिच ऐसी ही होती हैं। बतौर गेंदबाज आपकों यह स्वीकार करना ही होता है। हमारे पास एक अच्छी टीम है जो किसी भी पड़े स्कोर का पीछा कर सकती है।” ये भी पढ़ें: टी20 फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं चेतेश्वर पुजारा

मिल्स इंग्लैंड टी20 टीम का हिस्सा है और इस फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार है। हालांकि उन्होंने इंग्लैंड के लिए 2016 में श्रीलंका के खिलाफ केवल एक ही टी20 खेला है लेकिन ससेक्स टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित किया है। उम्मीद यही है कि कानपुर टी20 मैच में दोनों ओर से रनों की बरसात होगी और गेंदबाजों के लिए यह किसी बुरे सपने जैसा होगा। ग्रीनपार्क की पिच को गेंदबाजों के लिए कब्र कहा जा सकता है। वहीं इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने कोलकाता वनडे के बाद कहा था कि उनकी टीम वनडे सीरीज भले ही हार गई हो लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा रहा जिसे वह टी20 में भी लागू करना चाहेंगे। साथी ही मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय जिन्होंने तीनों ही मैचों में अर्धशतक जड़ा का भी यही मानना है। ये भी पढ़ें: खराब रोशनी के कारण बदल सकता है भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 का समय

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रॉय ने कहा, “हमारी टीम में कोई कमी नहीं है। हमने अच्छी तैयारी की है, हमारे हौसले भी बढ़े हुए हैं। हमारी तरफ से अब तक किसी खिलाड़ी ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन नहीं किया गया है।” इंग्लैंड टीम कोलकाता वनडे में मिली जीत को बरकरार रखना चाहेगी।