ENG vs IND: वैभव को मौका, संजू बाहर? पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11, जाने पिच का मिजाज और आंकड़े

क्या बुधवार को होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी. इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट में पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच होगा. और जिस तरह आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टॉप ऑर्डर लड़खड़ाया उसके बाद वैभव के चांस बढ़ गए लगते हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 30, 2026, 03:46 PM IST

Published On Jun 30, 2026, 03:46 PM IST

Last UpdatedJun 30, 2026, 03:46 PM IST

चेस्टर ली स्ट्रीट: क्या, बुधवार को वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा? एक जुलाई को भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज करेगी. और टीम इंडिया के लिए एक बड़ा सवाल यह होगा कि क्या 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को मौका दिया जाना चाहिए. आयरलैंड के खिलाफ जिस तरह भारत की बल्लेबाजी चरमरा गई थी उसके बाद वैभव को अंतिम 11 में शामिल करने को लेकर टीम मैनेजमेंट गहरायी से विचार तो जरूर करेगा.

सूर्यवंशी पर असिस्टेंट कोच ने क्या कहा

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेस्काते ने वैभव को टीम में शामिल करने को लेकर राय साफ की है. उनका कहना है कि किसी अन्य खिलाड़ी की तरह वैभव को प्लेइंग इलेवन के लिए एक प्रक्रिया से गुजरना होगा. और साथ ही अपने सही वक्त का इंतजार करना होगा. हालांकि डेस्काते ने वैभव को लेकर यह भी कहा कि वह कड़ी मेहनत के लिए तैयार नजर आता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या प्रबंधन इस बात पर अडिग रहेगा कि सूर्यवंशी को प्रक्रिया का पालन करना चाहिए जबकि इस विस्फोटक बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की मांग तेज हो रही है.

मैचतारीखसमयमैदान
पहला T20I1 जुलाई, 202610:00 PMचेस्टर-ली-स्ट्रीट
दूसरा T20I4 जुलाई, 20267:00 PMमैनचेस्टर
तीसरा T20I7 जुलाई, 202610:00 PMनॉटिंगम
चौथा T20I9 जुलाई, 202610:00 PMब्रिस्टल
पांचवां T20I11 जुलाई, 20267:00 PMसाउथैम्टन
पहला ODI14 जुलाई, 20263:30 PMबर्मिंगम
दूसरा ODI16 जुलाई, 20265:30 PMकार्डिफ
तीसरा ODI19 जुलाई, 20263:30 PMलॉर्ड्स

सैमसन और ईशान किशन रहे थे असफल

डोएशे ने माना कि पिछले हफ्ते आयरलैंड से मिली 0-2 की हार के बाद टीम में निराशा है और यह बड़े बदलावों का कारण बन सकता है. आयरलैंड के खिलाफ संजू सैमसन की दोहरी विफलता उन्हें बाहर बैठाने और सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने का मौका देने का कारण हो सकती है. अभिषेक को बेलफास्ट में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में 20 गेंद में 49 रन की पारी के कारण फिर मौका मिल सकता है.

इशान किशन भी आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की सीरीज में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और एक तथा 12 रन पर आउट हो गए. इसलिए प्रबंधन सूर्यवंशी को शामिल करने के लिए उन्हें भी बाहर कर सकता है लेकिन वे इस बात पर विचार करेंगे कि ऐसे कदम का बाहर किए गए बल्लेबाज़ के मनोबल पर क्या असर पड़ सकता है.

अगर सैमसन को देखें तो उन्होंने इस साल टी20 विश्व कप के अंतिम चरण के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए दो शतक भी लगाए थे.

मुश्किल फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं गंभीर-अगरकर

हालांकि चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की अगुवाई वाला टीम प्रबंधन कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटता और जिन्हें शक है वे सूर्यकुमार यादव का उदाहरण देख सकते हैं. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका दिया लेकिन सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय को अभी डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ रहा है.

आयरलैंड में टीम इंडिया के सामने थी बड़ी परेशानी

पर क्या सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने से भारत की समस्याओं का समाधान हो जाएगा. शायद नहीं. क्योंकि आयरलैंड के खिलाफ टीम की कई खामियां सामने आईं. बेलफास्ट की तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को खासी परेशानी हुई थी. आयरलैंड के गेंदबाजों ने भारत के आक्रामक बल्लेबाजों के शॉट्स पर लगाम लगाई. इससे टीम इंडिया के बल्लेबाजों को खूब परेशानी हुई.

भारत के सामने लक्ष्य बड़े नहीं थे. 183 और 155 के लक्ष्य भी टीम इंडिया हासिल नहीं कर पाई. टीम इंडिया के बल्लेबाज आईपीएल में सपाट पिचों में खेलने के आदी रहे. और ऐसी पिचों पर जहां गेंदबाजों के लिए कुछ मदद दिखी, भारतीय बल्लेबाज असहज रहे.

इंग्लैंड में भी हालात ज्यादा अलग नहीं होंगे. और ऐसे भी बेहतर होगा कि भारतीय बल्लेबाजी अब खुद को उन हालात में ढाल ले. अनुभवी बल्लेबाजों को ज्यादा जिम्मेदारी उठानी होगी. इंग्लैंड के पास जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, साकिब महमूद और सोनी बेकर जैसे बहुत तेज गति वाले गेंदबाज हैं और आदिल रशीद तथा रेहान अहमद जैसे चतुर स्पिन गेंदबाज भी हैं.

कैसा है रिवरसाइड ग्राउंड पर आंकड़े

रिवरसाइड ग्राउंड पर औसत टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर 138 और उच्चतम स्कोर 195 है जो यहां खेले गए पिछले आठ मैच में गेंदबाजों के दबदबे की ओर इशारा करता है. इसलिए अगर बल्लेबाज विरोधी टीम की गेंदबाजी और यहां की पिचों के हिसाब से ढलने में अधिक समय लेते हैं तो इंग्लैंड बहुत तेजी से पांच मैच की सीरीज जीत सकता है.

दूसरी सीरीज नहीं हारना चाहेंगे अय्यर

भारत के नए टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान श्रेयस अय्यर निश्चित रूप से लगातार दूसरी सीरीज हारना नहीं चाहेंगे.इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम में भी कप्तान हैरी ब्रूक, जोस बटलर, जोर्डन कॉक्स, जैकब बेथेल, विल जैक्स, फिल सॉल्ट और टॉम बैंटन जैसे दमदार खिलाड़ी हैं.

आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती पकड़ बनाने के बाद बीच के ओवरों में विरोधी बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने दिए.

अगर ऐसा ही दोबारा हुआ तो इंग्लैंड के बल्लेबाज इसका और भी बेरहमी से फायदा उठाएंगे. इस संदर्भ में भारत को अपने गेंदबाजों, विशेषकर स्पिनरों अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर से अधिक संगठित प्रयास की जरूरत होगी जो अब तक अधिकतर बेअसर रहे हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

समय: मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick