Virat Kohli के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा बार '0' पर आउट

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

Edited By : India.com Staff |Mar 12, 2021, 07:58 PM IST

Published On Mar 12, 2021, 07:58 PM IST

Last UpdatedMar 12, 2021, 07:58 PM IST

India vs England, 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए. कोहली को 2.3 ओवर में आदिश राशिद ने क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच आउट कराया.

ये विराट कोहली के अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर का तीसरा ‘डक’ रहा. इससे पहले विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के खिलाफ बगैर खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20I में विराट कोहली शून्य पर आउट-

बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी (10 अक्टूबर 2017)

बनाम आयरलैंड, डबलिन (27 जून 2018)

बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद (12 मार्च 2021)

विराट कोहली के नाम इसी के साथ शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. कोहली अब सबसे ज्यादा 14 बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान बन चुके हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था, जो टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट में कुल मिलाकर 13 बार बगैर खाता खोले आउट हुए थे.

टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान-

विराट कोहली – 14

सौरव गांगुली – 13

महेंद्र सिंह धोनी – 11

Editor's Pick