- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs england 1st t20i virat kohli out on duck for the third time 4487189
Virat Kohli T20I में तीसरी बार 'शून्य' पर आउट
विराट कोहली टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे.
Published On Mar 12, 2021, 07:35 PM IST
Last UpdatedMar 12, 2021, 07:35 PM IST
India vs England, 1st T20I: भारत-इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला टी20 मैच खेला जारी है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की बेहद खराब शुरुआत रही. टीम इंडिया ने 3 ओवरों में महज 7 रन बनाकर अपने 2 विकेट गंवा दिए हैं.
मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पहले बैटिंग का न्यौता दिया. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने दूसरे ओवर की दूसरी ही बॉल पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया. राहुल को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड किया. ये बल्लेबाज 4 गेंदों में महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटा.
इसके बाद कप्तान विराट कोहली मैदान पर उतरे. फैंस को उनसे खासा उम्मीदें थीं, लेकिन कोहली बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए. भारत को 2.3 ओवर में आदिल राशिद ने कोहली के रूप में बड़ा झटका दिया. कोहली इनिंग में महज 5 गेंदों का ही सामना कर सके और अपना कैच क्रिस जॉर्डन को थमा बैठे.
विराट कोहली टी20 अंतर्राष्ट्रीय में तीसरी बार बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे हैं. सबसे पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी (10 अक्टूबर 2017) में शून्य पर आउट हुए थे. इसके बाद कोहली आयरलैंड के विरुद्ध डबलिन (27 जून 2018) को भी डक का शिकार हुए थे.
बता दें कि कोहली टी20I में 2928 रन बना चुके हैं और वह 3 हजार रन बनाने से महज 72 रन दूर हैं. उनके पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टी20 क्रिकेट में सबसे पहले 3 हजार रन के आंकड़े को छून का ‘गोल्डन चांस’ है.