- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs england 1st t20i yuzvendra chahal surpasses jasprit bumrah to become indias highest t20i wicket taker 4487496
IND vs ENG, 1st T20I: युजवेंद्र चहल ने 100वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं, जिसमें उन्हें एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
Published On Mar 12, 2021, 09:56 PM IST
Last UpdatedMar 12, 2021, 09:56 PM IST
India vs England, 1st T20I: भारत-इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 12 मार्च को पहला टी20 मैच खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 124 रन बनाए. ये मैच भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए बेहद खास है, जिसमें उन्हें ‘अनूठा शतक’ भी लगाया है.
दरअसल यह युजवेंद्र चहल का 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच भी है. युजवेंद्र चहल अब तक भारत की ओर से 54 वनडे और 46 टी20 मैच खेले हैं. हालांकि उन्हें अब तक टेस्ट फॉर्मेट में मौका नहीं दिया गया है.
बीसीसीआई ने इस खास मौके पर युजेंद्र चहल को बधाई देते हुए ट्वीट किया है…
Congratulations & best wishes to @yuzi_chahal who will be playing his international game today. @Paytm #INDvENG #TeamIndia pic.twitter.com/iTSr6cNfC0
— BCCI (@BCCI) March 12, 2021
बता दें कि भारत से मिले जीत के लिए 125 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 11 ओवरों की समाप्ति तक 1 विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया को अब तक जो एकमात्र सफलता हाथ लगी है, वो युजवेंद्र चहल ने ही दिलाई है. चहल ने 7.6 ओवर में जोस बटलर का विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
युजवेंद्र चहल अब भारत की ओर से टी20 अंतर्राष्ट्रीय सर्वाधिक विकेट झटकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. चहल ने इस फॉर्मेट में अपना 60वां शिकार किया है, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर में 59 विकेट झटके हैं.
सर्वाधिक T20I विकेट झटकने वाले भारतीय गेंदबाज-
60 – युजवेंद्र चहल
59 – जसप्रीत बुमराह
52 – रविचंद्रन अश्विन
41 – भुवेश्वर कुमार
39 – कुलदीप यादव
इग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती मैच में टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. भारतीय टीम में रोहित शर्मा को शुरुआती दो मैचों से विश्राम दिया गया है. टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ शार्दुल ठाकुर और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई.
भारत-इंग्लैंड की पहले टी20 मैच में प्लेइंग इलेवन-
भारत: केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल.
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कर्रन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड.