चेन्नई टेस्ट: जो रूट-बेन स्टोक्स की साझेदारी की मदद से लंच तक इंग्लैंड 355/3

अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल रहे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ने चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन 150 रन का आंकड़ा पार किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 06, 2021, 12:04 PM IST

Published On Feb 06, 2021, 12:04 PM IST

Last UpdatedFeb 06, 2021, 12:04 PM IST

जो रूट, बेन स्टोक्स (Twitter)

भारत के खिलाफ खेले जा रहे चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह के इंग्लैंड टीम का नाम रहा। कप्तान जो रूट और बेन स्टोक्स की 92 रनों की साझेदारी की मदद से मेहमान टीम ने लंच तक तीन विकेट के नुकसान पर 355 रन का स्कोर खड़ा किया है। रूट 277 गेंदो पर 156 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं और स्टोक्स 98 गेंदो पर 63 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

पारी की शुरूआत करने से पहले रूट ने कहा था कि उनकी टीम पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेगी और फिलहाल तो मेहमान टीम उसी स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दो और रविचंद्रन अश्विन को एक सफलता मिली है।

चेन्नई टेस्ट में कुलदीप यादव को ना खिलाना हास्यापद फैसला: माइकल वॉन

इससे पहले, इंग्लैंड ने अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 263 रन से आगे खेलना शुरू किया। रूट ने अपनी पारी को 128 रन से आगे बढ़ाया। स्टोक्स नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए इंग्लैंड का स्कोरबोर्ड जारी रखा और लंच तक मेहमान टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया।

विकेट को अच्छी तरह से पढ़ चुके रूट ने 260 गेंदों पर अपना 150 रन पूरा किया। रूट का भारत में टेस्ट में यह तीसरा बेस्ट स्कोर है। स्टोक्स ने भी जिम्मेदारी से खेलते हुए रूट का अच्छा साथ निभाया। भारत के पास 112वें ओवर में अश्विन की गेंद पर स्टोक्स को रन आउट करने का मौका था। लेकिन वाशिंगटन सुंदर का थ्रो ज्यादा दूर था।

इस बीच स्टोक्स ने लंच से पहले अपना 23वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 76 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया।

Editor's Pick