IND vs ENG 1st Test: आर. अश्विन को बाहर बैठाने पर VVS Laman ने उठाए सवाल, Wasim Jaffer ने किया मजेदार ट्वीट

IND vs ENG 1st Test: रविचंद्रन अश्विन के स्‍थान पर रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया है.

Edited By : India.com Staff |Aug 04, 2021, 06:18 PM IST

Published On Aug 04, 2021, 06:18 PM IST

Last UpdatedAug 04, 2021, 06:18 PM IST

India vs Enland, 1st Test: इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले टेस्‍ट मैच में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को बाहर का रास्‍ता दिखाना पूर्व दिग्‍गजों के गले से नहीं उतर पा रहा है. वीवीएस लक्ष्‍मण (VVS Laxman) से लेकर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) और इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने भी इसपर सवाल खड़े किए.

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने हाल ही में इंग्‍लैंड कांउटी क्रिकेट के दौरान तेज पिचों पर भी पांच विकेट हॉल अपने नाम किया था. ऐसे में अश्विन के स्‍थान पर रवींद्र जडेजा को चुनना किसी को भी समझ नहीं आया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वीवीएस लक्ष्‍मण ने कहा, “मेरी नजर में आप ऐसे गेंदबाज को चुन रहे हो जो नंबर-8 पर बल्‍लेबाजी भी कर सके. मैं ऐसा गेंदबाज चुनता जो गेंद से मैच विनिंग प्रदर्शन कर पाता। मेरी नजर में रविचंद्रन अश्विन ऐसे गेंदबाज हैं. लिहाजा मैं उस बैलेंस को चुनता जो भारतीय टीम के पास वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में था.”

वसीम जाफर ने अपने ही अंदाज में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की गैर मौजूदगी पर प्रतिकिया दी. उन्‍होंने कमेंट्री बॉक्‍स में मौजूद इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान नासिर हुसैनी की तस्‍वीर शेयर की. तस्‍वीर में दिखाया गया कि वो हैरान हैं.

इसके अलावा इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वॉन ने अश्विन को प्‍लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिए जाने पर हैरानी जताई. उन्‍होंने हैरानी भरे लहजे में लिखा, “वोव….अश्विन नहीं है.”

भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन के अलावा इशान शर्मा को भी मौका नहीं दिया गया है. तेज बैट्री में मोहम्‍मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को जगह दी गई है.

Editor's Pick