- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs England 2016-17: Jonny Baristow included in England’s T20I team in place of injured Alex Hales
एलेक्स हेल्स की जगह जॉनी बेयरेस्टो इंग्लैंड की टी20 टीम में
भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज 26 जनवरी से खेलेगी।
Published On Jan 21, 2017, 01:22 PM IST
Last UpdatedJan 21, 2017, 01:22 PM IST

कोलकाता। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टा ने भारत के खिलाफ 26 जनवरी से शुरू हो रही तीन टी20 मैचों की श्रृंखला में घायल एलेक्स हेल्स की जगह ली है। कटक में दूसरे वनडे में कैच लपकते समय हेल्स के दाहिने हाथ में फ्रेक्चर हो गया था जिससे वह तीसरा वनडे और टी20 श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे। इंग्लैंड टीम ने अपने ट्विटर हैंडिल पर बेयरस्टा को टीम में शामिल किए जाने की जानकारी दी। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स कटक में भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान दाएं हाथ में लगी चोट के कारण भारत दौरे पर आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे और स्वदेश वापस लौटेंगे।
बाराबती स्टेडियम में गुरुवार को कटक में दूसरे वनडे के दौरान कैच लपकने के प्रयास में हेल्स के हाथ में फ्रेक्चर हो गया था। इंग्लैंड ने यह मैच 15 रन से गंवाया। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने विज्ञप्ति में कहा, “सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स इंग्लैंड के बाकी बचे भारतीय दौरे पर हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि स्कैन में खुलासा हुआ है कि गुरूवार को कटक में भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान उनके दायें हाथ में फ्रैक्चर हो गया।” आउटफील्ड में कैच लेने के प्रयास में हेल्स को चोट लगी जब उनका हाथ मैदान पर टकरा गया। यह 28 वर्षीय बल्लेबाज कल इंग्लैंड लौटेगा और अगले हफ्ते सर्जन से मिलेगा। [ये भी पढ़ें: ईडेन गार्डन में पिच पर नहीं होगी घास, फिर से बरसेंगे रन]
भारतीय टीम पहले से ही वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त ले चुकी है। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा। दूसरे वनडे में भारत ने युवराज सिंह के 150 और एमएस धोनी के 134 रनों की बदौलत 381/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम 50 ओवरों में 8 विकेट पर 366 रन ही बना सकी और 15 रनों से मैच हार गई। वहीं तीन मैचों की टी20 सीरीज 26 जनवरी से शुरू हो रही है। ऐसे में सबकी निगाहें टीम इंडिया के प्रदर्शन पर होंगी।