- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs England 2018: Indian Boys become men almost overnight, says Bishan Singh Bedi
बेदी का पूर्व अंग्रेज कप्तान पर पलटवार, 'रातोरात बच्चे बन गए मर्द'
भारत ने नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड को 203 रन से दी मात।
Published On Aug 22, 2018, 06:53 PM IST
Last UpdatedAug 22, 2018, 06:53 PM IST
Joe Root © Getty Image
बर्मिंघम और लॉर्ड्स में करारी हार के बाद भारतीय टीम ने नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड पर 203 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। विराट कोहली ने इस मैच में 200 रन बनाए तो अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और हार्दिक पांड्या के बल्ले से भी रन निकले। सलामी बल्लेबाजों के भी नॉटिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। पहली पारी में भारत ने 329 रन बनाए तो दूसरी पारी में 352/7 पर पारी घोषित की। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड की पिचों से तालमेल बिठाते हुए नजर आ रहे हैं।
लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम पहली पारी में 107 तो दूसरी पारी में 130 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाज मैदान पर समय बिताने के लिए भी संघर्ष करते नजर आ रहे थे। इसके बाद इंग्लैंड के बड़बोले पूर्व कप्तान ने भारतीय टीम को बच्चा करार दिया था। भारतीय टीम की इस शर्मनाक हार पर नासिर हुसैन का कहना था कि ये मर्दों और बच्चों की बीच सीरीज हो रही है।
Indn ‘boys’ become ‘men’ almost overnight…so to speak.!!
— Bishan Bedi (@BishanBedi) August 21, 2018
नासिर हुसैन के बड़े बोल का जवाब भारत ने नॉटिंघम टेस्ट में जीत के साथ दिया है। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी ने इसपर चुटकी लेते हुए ट्रविटर पर लिखा, “भारतीय लड़के रातों रात मर्द बन गए हैं।”