इंग्लैंड को नॉटिंघम में हारते देखने के लिए फ्री में मिलेगी दर्शकों को एंट्री

भारतीय टीम नॉटिंघम टेस्‍ट में जीत से महज एक विकेट दूर है।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 22, 2018, 02:12 PM IST

Published On Aug 22, 2018, 02:12 PM IST

Last UpdatedAug 22, 2018, 02:12 PM IST

Ben Stokes © Getty Image

Ben Stokes © Getty Image

इंग्‍लैंड के खिलाफ विराट कोहली की सेना ने नॉटिंघम मेें खेले जा रहे तीसरे मुकाबले को अब पूरी तरह से अपनी मुट्ठी में कर लिया है। भारत और जीत के बीच महज एक विकेट का फासला है। इंग्‍लैंड का स्‍कोर अपनी दूसरी पारी में 311/9 है। वो अभी भी भारत के स्‍कोर से 210 रन पीछे है। मैदान में जेम्‍स एंडरसन 16 गेंद पर आठ रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, दूसरे छोर पर आदिल राशिद 55 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

नॉटिंघम टेस्‍ट में जीत के साथ भारत पांच मैचों की सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज करेगा। इंग्‍लैंड पहले ही बर्मिंघम और लॉर्ड्स में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाए हुए है। नॉटिंघम में औपचारिक रूप से मैच जीतने के लिए भारतीय टीम उतरेगी। आखिरी दिन के खेल देखने आने वाले दर्शकों से 10 पाउंड की टिकट रखने के कारण इंग्‍लैंड लगातार आलोचना झेल रहा था। माना जा रहा है कि पांचवे दिन का खेल महज कुछ ही मिनटों में खत्‍म हो जाएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ये सवाल किए जा रहे थे कि भला अपनी टीम को हारता हुआ देखने के लिए कोई दर्शक इतनी बड़ी रकम क्‍यों देगा। नॉटिंघमशायर क्रिकेट ने दर्शकों को बड़ा तोहफा देते हुए अब पांचवे दिन का खेल देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए मुफ्ट एंट्री करने का ऐलान किया है। मतलब कोई भी व्‍यक्ति मैच को देखने के लिए बिना कोई खर्चा करे आ सकता है।

Editor's Pick