डीन जोन्‍स बोले- विराट कोहली एंड कंपनी में है दम, करेंगे वापसी

लॉर्ड्स में हार के साथ भारत सीरीज में 0-2 से पीछे चल रहा है।

Edited By : Sandeep Gupta |Aug 13, 2018, 08:40 PM IST

Published On Aug 13, 2018, 08:40 PM IST

Last UpdatedAug 13, 2018, 08:40 PM IST

Virat Kohli Getty Images

Virat Kohli (File Photo) © Getty Images

लॉर्ड्स टेस्‍ट में भारतीय टीम हारी तो ठीकरा बल्‍लेबाजों पर फूटा। दोनों ही पारियों में बल्‍लेबाजी क्रम फ्लॉप रहा। भारत की तरफ से दोनों पारियों में गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक रन बनाए। लॉर्ड्स में मुरली विजय दोनों ही पारियों में अपना खाता तक नहीं खोल पाए। जिसके कारण पहले एक 0-1 से सीरीज में पीछे चल रही विराट कोहली की टीम अब 0-2 से पिछड़ गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं भारत का इस सीरीज में पूरी तरह सूपड़ा साफ न हो जाए।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-virat-kohli-reveals-the-reason-why-they-lost-test-match-at-lords-735294″][/link-to-post]

ऑस्‍ट्रेलिया के बल्‍लेबाज पूर्व डीन जोन्‍स का मानना है कि भले ही भारत पहले दो मैच हार गया हो, लेकिन वो एक बार फिर सीरीज में वापसी करेगा। डीन जोन्‍स ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा, “पिछले तीन सालों के रिकॉर्ड को अध्‍ययन करें तो पता चलेगा कि लॉर्ड्स में सबसे ज्‍यादा गेंद स्विंग होती है। भारतीय टीम सीरीज में जरूर बाउंस बैक करेगी। एक बुरे दिन का मतलब ये नहीं होता कि आप बुरी क्रिकेट टीम हो।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डीन जोन्‍स ने कहा, “लॉर्ड्स के मौसम को देखें तो ऐसा हो सकता है। कभी-कभी हम चीजों को जरूरत से ज्‍यादा विश्‍लेषण करने लगते हैं। भारत के सीरीज में वापसी करनी हो होगी। आगे आने वाले मैचों के दौरान अच्‍छा मौसम मिलेगा। अब ये भारतीय कप्‍तान विराट कोहली और उपकप्‍तान रवि शास्‍त्री पर है कि वो टीम में कैसे सकारात्‍मक ऊर्जा भरते हैं।”

Editor's Pick