add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

India vs England: भारत ने दिल और टेस्ट मैच दोनों जीते, एक नजर में जानें- रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हुईं ये खास बातें

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की जीत और इंग्लैंड की हार के साथ क्रिकेट के कई नायाब रिकॉर्ड भी दर्ज हुए.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Updated on - August 17, 2021 11:17 AM IST

भारत और इंग्लैंड (India vs England Test Match) के बीच खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट मैच के अंतिम दिन भारत ने हारी बाजी जीत में बदलकर हर क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. मैच के 5वें दिन की शुरुआत में भारतीय टीम जब मैदान पर उतरी थी, तो उसके ऊपर यह दबाव था कि वह कैसे यहां अपनी हार टाल दे. 5वें दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने बिल्कुल अपने प्लान के मुताबिक की, जब उसने भारत के पहले 2 विकेट (Rishabh Pant) रिषभ पंत (22) और (Ishant Sharma) इशांत शर्मा (16) को चलता कर दिया.

लेकिन इसके बाद (Jasprit Bumrah) जसप्रीत बुमराह (34*) और (Mohammed Shami) मोहम्मद शमी (56*) ने 9वें विकेट के लिए जो अविजित साझेदारी की. उसने इंग्लैंड को शारीरिक और मानसिक तौर पर तोड़ कर रख दिया. इन दोनों की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी 298-8 d पर घोषित कर दी. यहां इंग्लैंड को जीत के लिए 272 रन की कड़ी चुनौती मिली, जिसके सामने वह मात्र 120 रन पर ढेर हो गया और भारत ने 151 रन से यह मैच अपने नाम कर लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस मैच के दौरान रिकॉर्ड बुक में कई नामचीन रिकॉर्ड भी दर्ज हुए- यहां डाले इन सभी रिकॉर्ड्स पर एक नजर…

  1. 56- यह मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर है. इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 51 था, जो उन्होंने इंग्लैंड के ही खिलाफ 2014 में नॉटिंघम टेस्ट में बनाया था.
  2. 34- जसप्रीत बुमराह का भी टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर है. बुमराह का इससे पहले टेस्ट में जो बेस्ट स्कोर था, वह 28 था, जो उन्होंने इस सीरीज के पहले टेस्ट (नॉटिंघम) में ही अपने नाम किया था.
  3. 89- शमी और बुमराह के बीच 9वें विकेट के लिए हुई 89 रन की साझेदारी 9वें और 10वें नंबर के बल्लेबाज के साथ मिलकर भारत से बाहर हुई पहली बड़ी साझेदारी है. इन दोनों ने किरण मोरे और वैंकटपति राजू के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है. उन्होंने 1991 मेलबर्न टेस्ट में 77 रन जोड़े थे.
  4. 56- लॉर्ड्स के मैदान पर भारत के लिए 9वें नंबर पर बल्लेबाजी कर सर्वाधिक बनाने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम हो गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम था, जो उन्होंने 2014 में बनाया था. तब भुवी ने 52 रन की पारी खेली थी.
  5. 311- भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में अब इशांत शर्मा संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर आ गए हैं. वह जहीर खान के साथ यह स्थान साझा कर रहे हैं.
  6. चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान- लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर कप्तान विराट कोहली ने 37वीं जीत अपने नाम की है. इस जीत के साथ उन्होंने क्लाइव लॉयड को पीछे छोड़ दिया और अब वह दुनिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं.
  7. लॉर्ड्स पर भारत की तीसरी जीत- लॉर्ड्स के मैदान पर यह भारत की तीसरी टेस्ट जीत है. इससे पहले भारत ने 1986 में पहली बार  और साल 2014 में दूसरी बार यहां जीत दर्ज की थी.
  8. पहली बार- टेस्ट इतिहास में यह पहली बार है, जब इंग्लैंड की एक ही पारी में उसके दोनों ओपनिंग बल्लेबाज 0 पर आउट हुए हों.
  9. पहली बार- 21वीं सदी में यह पहला मौका है, जब भारत के नंबर 9 और नंबर 10 के बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट पारी में 25 या इससे ज्यादा रन बनाए हों.
  10. पहली बार- लॉर्ड्स के मैदान पर पिछली 10 पारियों में जेम्स एंडरसन के लिए यह पहला मौका है, जब उन्हें किसी पारी में बिना विकेट झटके ही लौटना पड़ा हो.
  11. पहली बार- टेस्ट इतिहास में यह पहला मौका है, जब इंग्लैंड की जमीन पर भारत के किसी स्पिनर ने लगातार 2 टेस्ट मैच में एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया हो.
  12. 5 बार 0- साल 2021 में रोरी बर्न्स ने अपना 5वां 0 रिकॉर्ड कराया, एक कैलेंडर वर्ष में यह इंग्लैंड के किसी ओपनिंग बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड है.
  13. 5वें खिलाड़ी- किसी टेस्ट की दोनों पारियों में पहली ही गेंद पर (गोल्डन डक) 0 पर आउट होने वाले सैम करन इंग्लैंड के 5वें खिलाड़ी बने हैं.