• Home
  • News
  • India vs England 2nd ODI : Joe Root equals Marcus Trescothick’s record of most hundreds

रूट ने शतक लगाकर हासिल की इंग्‍लैंड की ओर से ये बड़ी उपलब्धि

इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में खेली शतकीय पारी।

Edited By : Kamlesh Rai |Jul 14, 2018, 08:18 PM IST

Published On Jul 14, 2018, 08:18 PM IST

Last UpdatedJul 14, 2018, 08:18 PM IST

joe root © AFP

इंग्‍लैंड टेस्‍ट टीम के कप्‍तान जो रूट ने भारत के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। रूट सीमित ओवरों के प्रारूप में पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रहे थे। उन्‍होंने भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-2nd-odi-ms-dhoni-becomes-first-indian-wicket-keeper-to-take-300-catches-in-an-odi-726418″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रूट ने लॉडर्स में खेले जा रहे दूसरे वनडे में 116 गेंदों पर 113 रन की शानदार पारी खेली। रूट की इस पारी में 8 चौके और 1 छक्‍का शामिल था। उन्‍होंने पहले तो कप्‍तान इयोन मॉर्गन के साथ मिलकर तीसरे विकेट पर 103 रन की साझेदारी की उसके बाद डेविड विली के साथ मिलकर सातवें विकेट पर नाबाद 83 रन जोड़े।

रूट के वनडे करियर का यह 12वां शतक है। उन्‍होंने इस मैच से पहले 114 वनडे मैच खेले थे। इसके साथ ही रूट ने पूर्व बल्‍लेबाज मार्कस ट्रेस्‍कोथिक के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। दोनों बल्‍लेबाजों के नाम अब 12-12 वनडे शतक हो गए हैं जो इंग्‍लैंड की ओर से इस फॉर्मेट में सर्वाधिक है।

ट्रेस्‍कोथिक ने 123 वनडे इंटरनेशनल मैचों में ये उपलब्धि हासिल की। उन्‍होंने वनडे में 37.37 की औसत से कुल 4,335 रन बनाए।

इंग्‍लैंड की ओर से वनडे में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज

इंग्‍लैंड की ओर से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में रूट और ट्रेस्‍कोथिक संयुक्‍त रूप से पहले स्‍थान पर हैं। इयोन मॉर्गन के 10 जबकि केविन पीटरसन के नाम वनडे में 9 शतक दर्ज हैं। इंग्‍लैंड के दिग्‍गज ग्राहम गूच के वनडे में 8 शतक हैं।

मार्च में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था पिछला शतक

जो रूट ने अपना पिछला वनडे शतक सात मार्च, 2018 को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। उन्‍होंने उस मैच में 101 गेंदों पर 102 रन की पारी खेली थी। उन्‍होंने अपनी इस शतकीय पारी में 6 चौके और 2 छक्‍का लगाया था।

Editor's Pick