इंग्‍लैंड में छाई रोहित और शिखर की जोड़ी, स्‍थापित किया ये कीर्तिमान

सीरीज के दूसरे वनडे में इंग्‍लैंड ने भारत के सामने रखा 323 रन का लक्ष्‍य।

Edited By : Kamlesh Rai |Jul 14, 2018, 10:12 PM IST

Published On Jul 14, 2018, 10:12 PM IST

Last UpdatedJul 14, 2018, 10:12 PM IST

Rohit-Shirma-Shikar-Dhawan © Getty Images

इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भले ही रोहित शर्मा और शिखर धवन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हों बावजूद इसके इस जोड़ी ने एक नया कीर्तिमान स्‍थापित कर दिया है। रोहित और धवन की जोड़ी ने मेजबान टीम के ओपनर जेसन रॉय और एलेक्‍स हेल्‍स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-womens-championship-3rd-odi-new-zealand-beat-england-by-4-wickets-726462″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लॉडर्स में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 322 रन बनाए। भारत के सामने 323 रन का लक्ष्‍य है। शिखर ने 30 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली जबकि रोहित 26 गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

रोहित और शिखर की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। इसी के साथ भारतीय जोड़ी ने रॉय और हेल्‍स को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, रोहित और धवन की जोड़ी ने बतौर ओपनर इंग्‍लैंड में वनडे में 893 रन बनाए हैं जो सर्वाधिक है।

दूसरे नंबर पर खिसकी रॉय और हेल्‍स की जोड़ी

इंग्‍लैंड में वनडे में बतौर ओपनिंग सबसे अधिक रन की साझेदारी करने के मामले में मेजबान टीम के सलामी बल्‍लेबाज जेसन रॉय और एलेक्‍स हेल्‍स की जोड़ी दूसरे स्‍थान पर खिसक गई है। रॉय और हेल्‍स ने ओपनिंग में 879 रन बनाए हैं। इसके बाद एलिस्‍टर कुक और इयान बेल का नंबर आता है जिन्‍होंने 858 रन बतौर ओपनर जोड़े हैं। जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्‍टो ने ओपनिंग करते हुए अपनी धरती पर वनडे में 822 रन जोड़े हैं। पांचवें नंबर पर मार्कस ट्रेस्‍कोथिक और एंड्रयू स्‍ट्रॉस का नंबर आता है जिन्‍होंने 771 रन बनाए हैं।

Editor's Pick