- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs England, 2nd ODI (Women): We have to work on partnerships; Says Mithali Raj
वनडे टीम की कप्तान मिताली बोलीं-हमें साझेदारी बनाने की जरूरत है
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ सोमवार को तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेलेगी।
Published On Feb 24, 2019, 11:07 PM IST
Last UpdatedFeb 24, 2019, 11:07 PM IST
Mithali-Raj @ AFP
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने टीम साथियों से ‘भागीदारियां बनाने पर काम करने’ की बात कही क्योंकि टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की कोशिश में जुटी है।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे रविवार को खेला जाएगा।
पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया की भारत पर 3 विकेट से रोमांचक जीत
मिताली ने दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘हमें साझेदारियां बनाने पर काम करना होगा। हमने सिर्फ दो भागीदारियां बनाई थी, एक तो सलामी बल्लेबाजों के बीच बनी और दूसरी मेरी व तानिया (भाटिया) के बीच। हमें मध्य के ओवरों में खेलने पर काम करने की जरूरत है।’
सलामी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स 48 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं थीं, उन्होंने और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिये 69 रन की भागीदारी की जिसके बाद मिताली (44) और विकेटकीपर तानिया (25) ने छठे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की।
पढ़ें: ‘बुमराह, क्रुणाल पांड्या ने किया परेशान, मैंने चहल की गेंद पर प्रहार करने का फैसला किया’
भारत ने 202 रन बनाए लेकिन अपनी गेंदबाज एकता बिष्ट के चार विकेट की बदौलत 66 रन से जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
मिताली ने कहा, ‘हम सिर्फ दो भागीदारियों से 200 का स्कोर बना सकते हैं, अगर दो और बल्लेबाज रन जुटा सकती हैं तो इस विकेट पर यह अच्छा स्कोर होगा।’
जेमिमा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘वह दक्षिण अफ्रीका में अपने पदार्पण के बाद से सुधार कर रही है। इतनी कम उम्र में इतने दौरे उसकी प्रगति के लिए मददगार ही साबित होंगे। भारत लंबे समय से अच्छी सलामी जोड़ी की तलाश के लिये जूझता रहा। अब न्यूजीलैंड दौरे के बाद से मुझे अच्छी शुरूआत दिख रही है।’