add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

India vs England, 2nd Test: एक साल बाद स्टेडियम में लौटे दर्शक, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी गई है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 13, 2021 11:07 AM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के बाद भारतीय जमीन पर लगभग एक साल के बाद फैंस की स्टेडियम में वापसी हुई है।

बीसीसीआई और तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने शनिवार से इंग्लैंड के साथ शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के लिए दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत दी थी। हालांकि बाद में ये घोषणा की गई थी कि दूसरे टेस्ट के लिए 50 फीसदी क्षमता तक स्टेडियम को भरा जा सकेगा। यानि की टीएनसीए ने चेपॉक स्टेडियम में हो रहे इस मैच के लिए तकरीबन 25 हजार टिकट ऑनलाइन बेचे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम एक साल से भी अधिक समय के बाद अपने घर में दर्शकों की मौजूदगी में खेल रही है। बीते साल जनवरी-फरवरी में जब श्रीलंकाई टीम सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत आई थी तब तक दर्शक स्टेडियम में जा रहे थे।

इसके बाद हालांकि जब दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत आई तब तक कोरोना को लेकर स्थिति काफी खराब हो चुकी थी और इसी कारण तीन मैचों की उस वनडे सीरीज को रद्द कर दिया गया था। कोरोना के कारण ही बीते साल आईपीएल भारत में नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात में बायो बबल के बीच खेला गया। इसके बाद भारतीय टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर चली गई, जहां सीमित संख्या में दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति थी।

अब भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो चुकी है और साथ ही स्टेडियम दर्शकों से गुलजार भी होने लगे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज और फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।