केएल राहुल को दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह मिली

केएल राहुल ने रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए शानदार शतक जड़ा था

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 15, 2016, 03:48 PM IST

Published On Nov 15, 2016, 03:48 PM IST

Last UpdatedNov 15, 2016, 03:48 PM IST

live cricket score, live score, live score cricket, india vs england live, india vs england live score, ind vs england live cricket score, india vs england 1st test match live, india vs england 1st test live, cricket live score, cricket score, cricket, live cricket streaming, live cricket video, live cricket, cricket live rajkot
केएल राहुल चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो गए थे © Getty Images (File photo)

दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के एक सलामी बल्लेबाज के लिए अच्छी खबर है तो एक के लिए ये खबर खतरे की घंटी बजा सकती है। जी हां, दूसरे टेस्ट के लिए केएल राहुल को टीम में चुन लिया गया है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान राहुल चोटिल हो गए थे और सीरीज से बाहर हो गए थे। लेकिन चोट से उबरने के बाद राहुल ने रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ 106 रनों की पारी खेली और दिखा दिया कि वह अब पूरी तरह से फिट हैं और वापसी के लिए तैयार हैं। राहुल के इस शतक के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने राहुल को दूसरे टेस्ट के लिए टीम में चुन लिया है।

राहुल के टीम में चुने जाने से खराब प्रदर्शन कर रहे गौतम गंभीर पर अच्छा खेल दिखाने का भारी दबाव होगा। पहले टेस्ट की दोनों पारियों में गौतम गंभीर बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे और दोनों पारियों में रनों के लिए जूझ रहे थे। गंभीर अगर अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सके तो हो सकता है आने वाले समय में गंभीर की टीम से छुट्टी हो जाए और उनके स्थान पर राहुल को खेलने का मौका मिल जाए। राहुल के टीम में शामिल होने से भारत के पास एक अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज हो गया है। विशाखापट्नम में पिच से मिल सकती है स्पिन गेंदबाजों को मदद

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुरली विजय ने पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया था ऐसे में उनके स्थान पर कोई खतरा नहीं दिख रहा है लेकिन दो साल बाद टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे गौतम गंभीर अगर अपने बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाते तो उनके स्थान पर राहुल को मौका दिया जा सकता है। जो गंभीर के करियर के लिए भी खतरा हो सकता है। आपको बता दें कि राहुल ने कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ 106 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें दूसरे टेस्ट से ठीक पहले टीम में शामिल कर लिया। अपने 50वें टेस्ट को यादगार बनाने उतरेंगे विराट कोहली

Editor's Pick