- Home
- News
- India vs england 2nd test shane warnes prediction england team to be all out 157 runs 4421172
India vs England, 2nd Test: शेन वार्न की भविष्यवाणी- 157 पर ऑलआउट हो जाएगी इंग्लैंड टीम
भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई टेस्ट मैच के दूसरे दिन 329 रन का स्कोर खड़ा किया।
Published On Feb 14, 2021, 01:27 PM IST
Last UpdatedFeb 14, 2021, 01:27 PM IST
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न (Shane Warne) ने भविष्यवाणी की है कि भारत के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड टीम 157 रन पर ऑलआउट हो जाएगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने भारत को 329 रन पर ऑलआउट किया।
वार्न ने ट्वीट किया, “भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे मैच के बारे में आज मेरी भविष्यवाणी है कि- भारत 359 पर ऑलआउट होगी और फिर इंग्लैंड को 157 रन पर ढेर करने के बाद टी ब्रेक के बाद फिर बल्लेबाजी करेगी।”
My prediction for today’s play in the second test between England and India in Chennai !!! India all out 359 and batting again by no later than tea – after bowling England out for 157 !!! @nassercricket @isaguha @harbhajan_singh @MichaelVaughan @robkey612 @SkyCricket @FoxCricket
— Shane Warne (@ShaneWarne) February 14, 2021
पूर्व स्पिनर ने आगे लिखा, “इंग्लैंड के लिए आसान काम खत्म हो गया है। अब मजा शुरू होगा, भारत ने अपने आखिरी सात विकेट 81 रन के अंदर खो दिए हैं। मैंने भारत की पहली पारी के लिए 30 अतिरिक्त रनों की भविष्यवाणी की थी (अगर निचले क्रम के बल्लेबाज पंत के साथ टिककर खेलते तो उनका स्कोर 359 के करीब होना चाहिए था)। इंग्लैंड अपनी पहली पारी में कितना बनाएगा? मेरे हिसाब से 157 रन।”
The easy job is done for Eng. Now the fun begins. India lost it’s last 7 wickets for 81 runs. I was 30 runs over for India’s 1st innings (should have been closer to my 359 – if the tail hung in with Pant). How many runs Eng in their 1st innings ? Remember my guess was 157 !!!!!
— Shane Warne (@ShaneWarne) February 14, 2021
मैच के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 329 रन का स्कोर खड़ा किया।
चेन्नई टेस्ट के पहले दिन भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 161 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली। जबकि उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी अर्धशतक जड़ा।
इंग्लैंड के लिए स्पिन ऑलराउंडर मोइन अली ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जबकि ओली स्टोन ने तीन सफलताएं हासिल की।