अपने 50वें टेस्ट को यादगार बनाने उतरेंगे विराट कोहली

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 15, 2016, 03:06 PM IST

Published On Nov 15, 2016, 03:06 PM IST

Last UpdatedNov 15, 2016, 03:06 PM IST

 

live cricket score, live score, live score cricket, india vs england live, india vs england live score, ind vs england live cricket score, india vs england 1st test match live, india vs england 1st test live, cricket live score, cricket score, cricket, live cricket streaming, live cricket video, live cricket, cricket live rajkot
विराट कोहली से दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को काफी उम्मीदें होंगी © Getty Images (File photo)

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच खेला गया पहला मुकाबला ड्रॉ हो गया था। ऐसे में दोनों टीमों के इरादे दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में अपना खाता खोलने के होंगे। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया बेहतरीन फॉर्म में है। विराट कोहली जब विशाखापट्नम में उतरेंगे तो उनके लिए वह बहुत खास मौका होगा। जी हां, विराट विशाखापट्नम में खेला जाने वाला टेस्ट विराट कोहली के करियर का पचासवां टेस्ट होगा। विराट कोहली इस मौके को यादगार बनाना चाहेंगे। विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हैं ऐसे में विराट इस टेस्ट को जीतकर खुद को भी जीत का तोहफा देना चाहेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली की बात करें तो विराट ने अब तक अपने करियर में 49 टेस्ट मैचों की 84 पारियों में 46 की औसत से 3,643 रन बनाए हैं। विराट ने इस दौरान 13 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। विराट के नाम दो दोहरे शतक भी हैं। विराट कोहली का उच्च स्कोर 211 रन रहा है। भारतीय टीम ने दस एसे मौकों पर जीत दर्ज की है जब विराट कोहली के बल्ले से 50 या उससे ज्यादा रन निकले हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि टीम के लिए विराट कोहली किस कदर जरूरी हैं। वहीं बतौर कप्तान बात करें तो विराट कोहली के खेल में और निखार देखने को मिलता है। फिर चाहे वो कप्तानी हो या फिर बल्लेबाजी। बतौर कप्तान कोहली ने 18 मैचों की 29 पारियों में 55 की औसत के साथ 1,545 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने 6 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं और कोहली के करियर का सर्वोच्च भी इसी दौरान आया है। कोहली ने दोनों दोहरे शतक कप्तानी के दौरान ही लगाए हैं। साफ है कप्तानी की जिम्मेदारी कोहली के खेल को खराब नहीं बल्कि और निखार देती है। विशाखापट्नम में पिच से मिल सकती है स्पिन गेंदबाजों को मदद

वहीं कप्तानी में भी कोहली ने खुद को साबित किया है और एमएस धोनी के संन्यास के बाद से टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी बखूबी संभाली है। कोहली ने अपनी कप्तानी में अब तक 4 टेस्ट सीरीज खेली हैं (इसमें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को शामिल नहीं किया गया है) और चारों ही सीरीज में कोहली की कप्तानी में भारत को जीत मिली है। इस दौरान भारत ने श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को शिकस्त दी। न्यूजीलैंड के खिलाफ तो भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से जीतने में कामयाबी पाई थी।

घरेलू सरजमी पर कोहली की कप्तानी का रिकॉर्ड शत-प्रतिशत है। भारत ने अपनी मेजबानी में अब तक कोहली की कप्तानी में एक भी मैच में शिकस्त नहीं झेली है। इस दौरान भारत ने अपनी मेजबानी में सात टेस्ट मैच खेले हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज को कोहली एंड कंपनी ने 3-0 से अपने नाम किया जबकि सीरीज का एक मैच ड्रॉ रहा था। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की सीरीज में तो भारत ने कीवी टीम का सूपड़ा ही साफ कर दिया। ऐसे में भारत के दौरे पर आई इंग्लैंड टीम को कोहली से संभलकर रहने की जरूरत है। कोहली की कप्तानी में भारत ने अब तक जिस तरह का खेल दिखाया है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत इंग्लैंड का क्या हाल कर सकता है।

और जब दूसरा टेस्ट कोहली के करियर का पचासवां टेस्ट होगा तो कोहली इसे यादगार बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ था।

Editor's Pick