महिला क्रिकेट: इंग्लैड ने तीसरे वनडे में भारत को 205 रन पर रोका

कैथरीन ब्रंट की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत को महज 205 रन पर रोक दिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 28, 2019, 12:51 PM IST

Published On Feb 28, 2019, 12:51 PM IST

Last UpdatedFeb 28, 2019, 12:51 PM IST

Katherine Brunt claimed 5/28 in her ten overs. © AFP

भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। मेहमान टीम ने कैथरीन ब्रंट की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत को महज 205 रन पर रोक दिया।

भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और ओपनर जेमिमा रोड्रिगेज बना खाता खोले आउट हो गई। पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर उनको कैथरीन ब्रंट ने बोल्ड कर दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- इंग्लैंड के खिलाफ टी20 टीम की कप्तानी करेंगी स्मृति मंधाना

शून्य पर भारत का पहला विकेट गिरने के बाद स्मृति मंधाना और पूनम राउत ने पारी को संभालते हुए स्कोर 129 रन तक पहुंचाया। शानदार फॉर्म में चल रही मंधाना ने एक और अर्धशकीय पारी खेली। 74 गेंद पर मंधाना ने 66 रन की पारी खेली जबकि पूनम ने 97 गेंद खेलकर 56 रन बनाए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। कप्तान मिताली राज सिर्फ सात रन ही बना पाई।

मंधाना ने अपने करियर का 16वां और राउत ने अपने करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया। मंधाना ने 74 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का जबकि राउत ने 97 गेंदों पर सात चौके लगाए।

मंधाना और राउत के आउट होने के बाद भारतीय टीम एक बार फिर लड़खड़ा गई। मेजबान टीम ने अपने बाकी पांच विकेट मात्र 74 रन जोड़कर ही गंवा दिए और टीम आठ विकेट पर 205 रनों तक ही पहुंच पाई।  दीप्ति शर्मा ने 49 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 27 और शिखा पांडे ने 41 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाए।

इंग्लैंड की तरफ से कैथरीन ब्रंट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 में सिर्फ 28 रन दिए और 5 विकेट हासिल किया। कैथरीन ब्रंट ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी और टॉप पांच बल्लेबाजों का शिकार किया।

Editor's Pick