×

IND vs ENG, 3rd T20I, Weather Forecast: तीसरे टी20 में मौसम किस टीम को पहुंचाएगा फायदा, जानें Pitch Report

सीरीज मौजूदा वक्‍त पर 1-1 से बराबरी पर है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 16, 2021 3:08 PM IST

India vs England, 3rd T20I: Pitch Report, Weather Forecast, Toss

भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाना है. सीरीज .-1 से बराबरी पर है. ऐसे में आज दोनों ही टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में बढ़त प्राप्‍त करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी.

टीम इंडिया ने पिछले मैच में इशान किशन और सूर्यकुमार यादव को डेब्‍यू का मौका दिया. अपने पहले ही मैच में इशान ने शानदार अर्धशतक जड़ अन्‍य क्रिकेटर्स के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. वहीं, सूर्यकुमार यादव को अभी भी बल्‍लेबाजी का मौका नहीं मिला है. ऐसे में विराट कोहली एंड कंपनी तीसरे टी20 मुकाबले में दोनों बल्‍लेबाजों को एक बार फिर से मौका देना चाहेंगे.

IND vs ENG 3 T20I Pitch Report

भारत और इंग्‍लैंड के बीच होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा यहां स्पिनर्स को मदद मिलेगी. पहले दो टी20 मुकाबलों में पिच स्‍लो रही है. अब देखना होगा कि नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में ही होने वाले तीसरे मैच में किस पिच का इस्‍तेमाल किया जाता है.

IND vs ENG 3 T20I Weather Forecast

भारत और इंग्‍लैंड के बीच होने वाले सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मंगलवार को अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब रहेगा. हालांकि रात होते-होते पारा कुछ नरमी जरूर दिखाएगा. ये मुकाबला बिना फैन्‍स की मौजूदगी में होगा. मैदान में खिलाड़ी गर्मी के साथ-साथ उमस (Humidity) का सामना भी करेंगे.

IND vs ENG 3 T20I Toss

अबतक पहले दो मुकाबलों के दौरान टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पिच को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि तीसरे मुकाबले में भी टॉस जीतने वाला कप्तान इसी परंपरा को आगे बढ़ाएगा.