This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
India vs England: मैच के चौथे दिन सिर्फ 1 घंटे 45 मिनट में ढह गई टीम इंडिया, सीरीज 1-1 से बराबर
लीड्स टेस्ट के चौथे दिन भारतीय पारी सिर्फ 1 घंटे 45 मिनट में ताश के पत्तों की ढह गई. मैच के चौथे दिन भारत ने 8 विकेट गंवाए.
Written by Arun Kumar
Last Published on - August 28, 2021 5:39 PM IST

India vs England 3rd Test Match Reports and Highlights: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में तीसरे दिन दमदार खेल दिखाने के बाद जब भारतीय टीम से मैच के चौथे दिन भी ऐसे ही प्रदर्शन की आस थी, तब टीम इंडिया ताश के पत्तों के ढह कर अपनी दूसरी पारी में 278 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस तरह भारत यह मैच पारी और 76 रनों से हार गया है और 5 टेस्ट मैचों की यह सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है.
भारत ने मैच के चौथे दिन सिर्फ 1 घंटे 45 मिनट में अपने बाकी 8 विकेट खो दिए. इससे पहले उसने शनिवार को 2 विकेट खोकर 215 रन बनाए थे. ऑली रॉबिन्सन (5/65), क्रेग ओवरटन (3/47) ने तीन-तीन, जबकि जेम्स एंडरसन (1/63) और मोईन अली (1/40) ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.
मैच के तीसरे दिन जब भारत ने 2 विकेट गंवाकर 215 रन पर अपना खेल खत्म किया था, तब उससे शनिवार को एक बार फिर वापसी की उम्मीद थी. (Cheteshwar Pujara) चेतेश्वर पुजारा (91) रन बनाकर नाबाद थे, तो उनके साथ कप्तान विराट कोहली (45) भी मौजूद थे. दोनों खिलाड़ी चौथे दिन का खेल आगे बढ़ाने उतरे तो सबसे पहले ऑली रॉबिन्सन ने पुजारा को LBW आउट कर दिया.
पुजारा आज अपने स्कोर में एक भी नया रन नहीं जोड़ पाए. इसके बाद कप्तान (Virat Kohli) विराट कोहली (55) ने अपनी फिफ्टी तो पूरी कर ली लेकिन एक बार फिर वह उसी चौथे स्टंप की गेंद पर आउट हो गए, जैसे वह इस सीरीज में लगातार आउट हो रहे हैं.
इसके बाद भारत का कोई भी बल्लेबाज उसकी पारी को संभाल नहीं पाया. उपकप्तान (Ajinkya Rahane) अंजिंक्य रहाणे (10), रिषभ पंत (1) भी जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए. रवींद्र जडेजा (30) ने 30 रन का योगदान जरूर दिया. लेकिन विकेट गिरने का सिलसिला रुक नहीं पाया और आखिरकार भारतीय टीम यह मैच पारी और 76 रनों से हार गई.
इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में महज 78 रन बनाए थे. इसके बाद इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट (Joe Root) के 121 रनों की उम्दा पारी की बदौलत 432 रन बनाए थे. भारत ने मैच के पहले 2 दिनों पर इंग्लैंड की टीम पूरी तरह छाई रही और तीसरे दिन भले भारत ने मैच पर अपनी छाप छोड़ी हो लेकिन चौथे दिन इंग्लैंड ने उसे वापसी का कोई मौका नहीं दिया.
