नॉटिंघम टेस्ट: विराट, रहाणे की बड़ी पारियों से भारत को मिली अच्छी शुरुआत
इंग्लैंड ने पहले दो टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।
Published On Aug 18, 2018, 02:40 PM IST
Last UpdatedAug 18, 2018, 02:40 PM IST
Virat Kohli © Getty Image
नॉटिंघम टेस्ट का पहला दिन भारतीय के लिए काफी अच्छा रहा। भारतीय बल्लेबाजों ने दिन का खेल खत्म होने तक 87 ओवर खेलकर छह विकेट खोकर 307 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली महज तीन रन से इंग्लैंड की धरती पर अपना दूसरा टेस्ट शतक बनाने से चूक गए। उन्हें आदिल राशिद ने स्लिप में कैच आउट कराकर चलता किया।
मैदान पर रिषभ पंत 32 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या 18(52) के आउट होने के साथ ही पहले दिन का खेल समाप्त हुआ। पांड्या के आउट होने के बाद मैच के दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन मैदान में उतरेंगे।
कप्तान ने रहाणे के बनाई अहम साझेदारी
पहले सेशन में 82 रन पर तीन विकेट गिरने बाद मैदान पर विराट कोहली के साथ उपकप्तान अजिंक्य रहाणे उतरे। बार-बार विफल हो रहे भारतीय बल्लेबाजी क्रम को संभालने का जिम्मा इन दोनों पर ही था। उम्मीद के मुताबिक दोनों ने टीम की लड़खड़ाती पारी को संभाला। दूसरे सेशन में अंग्रेज गेंदबाज भारत का एक भी विकेट नहीं निकाल पाए। तीसरे सेशन तक विराट और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी पूरी कर ली।
81 रन के स्कोर पर रहाणे को स्टुअर्ट ब्रॉड ने एलिस्ट कुक के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा। कुक ने बाएं हाथ से शानदार कैच पकड़ा। रहाणे के आउट होने के बाद विराट ने हार्दिक पांड्या के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। विराट ने 12 चौकों की मदद से 152 गेंदों पर 97 रन बनाए। हालांकि वो अपने शतक से चूक गए।
रिषभ पंत ने छक्के के साथ की टेस्ट करियर की शुरुआत
नॉटिंघम टेस्ट से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर रहे रिषभ पंत को विराट कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इससे पहले मैच की शुरुआत में विराट कोहली के हाथ से ही पंत को टेस्ट डेब्यू कैप मिली थी। पंत ने छक्के के साथ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की।
टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने बनाए रन
लगातार फ्लॉप होते टॉप आर्डर बल्लेबाजी क्रम से विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री परेशान थे। नॉटिंघम टेस्ट में उन्हें थोड़ी राहत मिली। शिखर धवन 35(65) और केएल राहुल 23(53) के बीच पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी बनी। जिसके बाद 65 रन तक पहुंचते-पहुंचते दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए। चेतेश्वर पुजारा भी हुक शॉट खेलने के चक्कर में आदिल राशिद को आसान कैच देकर आउट हो गए।
क्रिस वोक्स ने दिलाई शुरुआती सफलता
भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को क्रिस वोक्स ने आउट किया। उन्होंने 19वें ओवर में शिखर धवन को जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। जिसके बाद 21वें ओवर में केएल राहुल को एलबी डब्ल्यू आउट किया। वोक्स ने मैच के 27वें ओवर में चेतेश्वर पुजारा के रूप में भारत का तीसरा विकेट निकाला। जेम्स एंडरसन को हार्दिक पांड्या का विकेट मिला।