अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पहली ही गेंद पर Suryakumar Yadav ने की Rohit Sharma की बराबरी

सूर्यकुमार यादव अपने डेब्यू मैच में बल्लेबाजी नहीं कर सके थे, जिसके बाद उन्हें चौथे टी20 मुकाबले में पहली गेंद खेलने का मौका मिला.

Edited By : India.com Staff |Mar 18, 2021, 07:44 PM IST

Published On Mar 18, 2021, 07:44 PM IST

Last UpdatedMar 18, 2021, 07:44 PM IST

India vs England, 4th T20: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. इस मुकाबले में ईशान किशन के स्थान पर सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया है, जिन्हें डेब्यू मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका ना मिलने के बाद अगले मैच से ड्रॉप किया गया था.

सूर्यकुमार यादव के लिए ये मैच बेहद खास बन गया. उन्होंने पहली ही गेंद पर ऐसा कारनामा किया, जिसके साथ उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली. दरअसल सूर्यकुमार यादव को रोहित शर्मा के आउट होने के बाद नंबर-3 पर उतारा गया. भारतीय पारी के 3.5 ओवर में उन्होंने जोफ्रा आर्चर की बॉल पर छक्का जड़ा, जो उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की पहली बॉल थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसी के साथ सूर्यकुमार यादव T20I की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए. उनसे पहले रोहित शर्मा भी यह कारनामा कर चुके थे. वहीं बात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करें, तो सूर्यकुमार यादव ऐसा करने वाले 8वें बल्लेबाज हैं.

T20I की पहली बॉल पर छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी-

कामरान अकमल

करीम सादिक

ड्वेन स्मिथ

मार्टिन गप्टिल

कॉलिन मुनरो

हजरतुल्लाह जजई

रोहित शर्मा

सूर्यकुमार यादव

बता दें कि इंग्लैंड ने पिछले मैच में जीत दर्ज करने वाली अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है. भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. ईशान किशन ग्रोइन की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को लिया गया है. युजवेंद्र चहल के स्थान पर राहुल चहर को अंतिम एकादश में जगह मिली है. इंग्लैंड पांच मैचों की श्रृंखला में अभी 2-1 से आगे चल रहा है.

Editor's Pick