- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs england 4th t20i ishaan kishan out from playing xi know what is the reason 4501374
Ishan Kishan को क्यों नहीं दिया Playing XI में मौका, खुद कप्तान Virat Kohli ने किया खुलासा
तीसरे मुकाबले की तरह भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला भी दर्शकों के बिना कराया जा रहा है.
Published On Mar 18, 2021, 07:03 PM IST
Last UpdatedMar 18, 2021, 07:03 PM IST
India vs England, 4th T20I: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी चौथे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
भारतीय टीम में 2 बदलाव किए गए हैं. राहुल चाहर को युजवेंद्र चहल के स्थान पर, जबकि सूर्यकुमार यादव को ईशान किशन की जगह पर मौका दिया गया है. वहीं इंग्लैंड ने अंतिम एकादश में कोई परिवर्तन नहीं किया है.
Toss Update:
England have won the toss & elected to bowl against #TeamIndia in the 4th @Paytm #INDvENG T20I.
Follow the match 👉 https://t.co/TYCBHIV89r pic.twitter.com/njhQlUEZwI
— BCCI (@BCCI) March 18, 2021
ईशान किशन ने अपने डेब्यू मैच में अर्धशतकीय पारी (56 रन) खेली थी, जिसके बाद अगले मुकाबले में उन्होंने 4 रन बनाए. महज 2 मैच में 60 रन बनाने वाले इस युवा बल्लेबाज को टीम से ड्रॉप किए जाने की वजह जानने को सभी फैंस बेताब थे और खुद कप्तान कोहली ने इसका खुलासा कर दिया.
विराट कोहली ने टॉस के बाद टीम की घोषणा करते हुए बताया कि ईशान किशन ग्रोइन की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनके स्थान पर सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया है, जिन्हें डेब्यू मैच में बल्लेबाजी का मौका ना मिलने के बाद अगले मुकाबले से ड्रॉप कर दिया गया था.
Team News:
2⃣ changes for #TeamIndia as @surya_14kumar & @rdchahar1 named in the team.
England remain unchanged. @Paytm #INDvENG
Follow the match 👉 https://t.co/TYCBHIV89r
Here are the Playing XIs 👇 pic.twitter.com/0Wv1UJGgvP
— BCCI (@BCCI) March 18, 2021
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर.
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कर्रन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड.