India vs England, 4th T20I: शार्दुल ठाकुर ने बदला मैच का रुख; चौथा टी20 जीत सीरीज में बराबरी पर पहुंचा भारत

टीम इंडिया ने चौथे टी20 मैच में 8 रन से जीत हासिल कर पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी।

Edited By : India.com Staff |Mar 18, 2021, 11:34 PM IST

Published On Mar 18, 2021, 11:34 PM IST

Last UpdatedMar 18, 2021, 11:34 PM IST

सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के बाद शार्दुल ठाकुर के शानदार तीन विकेट हॉल के दम पर भारतीय टीम ने अहमदाबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड को 8 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर की।

भारत के दिए 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम को भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले में पहला झटका दिया, जब तीसरे ओवर में पिछले मैच के हीरो जॉस बटलर मात्र 9 रन बनाकर कैच आउट हुए। जिसके बाद डेविड मलान भी 14 रन बनाकर स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर के शिकार बने।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

60 रन पर दो विकेट गिरने के बाद जेसन रॉय (40) ने पहले जॉनी बेयरस्टो (25) और फिर बेन स्टोक्स (46) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और इंग्लैड की जीत की उम्मीद बनाए रखीमैच का रुख 17वें ओवर में बदला जब ठाकुर ने बेन स्टोक्स और कप्तान इयोन मोर्गन को लगातार दो गेंदो पर आउट किया। जिसके बाद पूरी इंग्लैंड टीम 20 ओवर में 177/8 के स्कोर पर सिमट गई।

टीम इंडिया के लिए शार्दुल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। राहुल चाहर और हार्दिक पांड्या ने 2-2 सफलता हासिल की।

मैच की शुरुआत में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 185/8 का स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम के लिए दूसरा मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदो पर 57 रनों की शानदार पारी खेली।

उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदो पर 37 रन बनाए और रिषभ पंत ने 23 गेंदो पर 30 रनों की अहम पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। वहीं आदिल राशिद, मार्क वुड, बेन स्टोक्स और सैम कर्रन को एक-एक सफलता मिली।

Editor's Pick