×

मोटेरा टेस्ट: अक्षर पटेल ने लिए शुरुआती विकेट; लड़खड़ाई इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड टीम ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक तीन विकेट पर 74 रन का स्कोर खड़ा किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 4, 2021 12:25 PM IST

स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने इंग्लैंड को मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को पहली पारी में शुरुआती झटके दिए।

इंग्लैंड की टीम ने लंच तक तीन विकेट पर 74 रन बनाए हैं। लंच तक जॉनी बेयरस्टो 64 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 28 रन और बेन स्टोक्स 40 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की तरफ से अक्षर ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।

इससे पहले इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन अक्षर ने सलामी बल्लेबाज डोमिनिस सिब्ले को बोल्ड कर सस्ते में आउट किया और इंग्लैंड को पहला झटका दिया। सिबली ने आठ गेंद खेल दो रन बनाए।

IPL 2021: CSK के ट्रेनिंग कैंप से जुड़े महेंद्र सिंह धोनी; फैंस ने ट्रेंड किया #DhoniDefinitelyYes

इंग्लैंड पहले झटके से उबर भी नहीं पाया था कि तभी अक्षर ने जैक क्राउली को सिराज के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। क्राउली ने 30 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाए।

इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जॉनी बेयरस्टो के साथ पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन सिराज ने रूट को पगबाधा आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दे दिया। रूट ने नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाए।