India vs England: ओवल टेस्ट की चौथी पारी में फील्डिंग करने नहीं उतरेंगे रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ओवल टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले भारतीय शीर्ष क्रम बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) मैच की चौथी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम के 466...

Edited By : India.com Staff |Sep 05, 2021, 09:40 PM IST

Published On Sep 05, 2021, 09:40 PM IST

Last UpdatedSep 05, 2021, 09:40 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ओवल टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले भारतीय शीर्ष क्रम बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) मैच की चौथी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे।

केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम के 466 रन पर ऑलआउट होने के बाद जब इंग्लैंड टीम 368 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो रोहित और पुजारा मैदान पर नजर नहीं आए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई की ओर से जारी किए गए अपडेट में कहा गया कि ‘रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा फील्डिंग नहीं करेंगे। रोहित के बाएं घुटने में दर्द है। जबकि पुजारा के बाएं पैर की एड़ी में मोच है जो उन्हें कल बल्लेबाजी करते समय आई थी।”

सलामी बल्लेबाज रोहित ने ओवल टेस्ट में 256 गेंदो पर 14 चौकों और एक छ्क्के की मदद से 127 रनों की पारी खेली। वहीं पुजारा ने 127 गेंदो पर 9 चौकों के साथ 61 रन जड़े। इस दौरान पुजारा की एड़ी में मोच आ गई थी, जिसके बाद भारतीय फीजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल को मैदान पर आना पड़ा था।

गौरतलब है कि पटेल सपोर्ट स्टाफ के उन चार सदस्यों में से एक हैं जो मुख्य कोच रवि शास्त्री के कोविड पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन में हैं। ऐसे में बोर्ड नहीं चाहेगा कि चोटिल खिलाड़ी मैदान पर उतरकर अपनी इंजरी और ज्यादा खराब कर लें।

Editor's Pick