- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs england 4th test england bowlers lacked varition on day 3 says michael vaughan 4936486
'इंग्लैंड के गेंदबाजों में वैरिएशन की कमी'; तीसरे दिन मेजबान टीम के गेंदबाजी प्रदर्शन पर भड़के वॉन
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के शानदार शतक की मदद से ओवल टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने 171 रनों की बढ़त हासिल की थी।
Published On Sep 05, 2021, 04:12 PM IST
Last UpdatedSep 05, 2021, 04:12 PM IST
पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने महसूस किया कि भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान टीम के गेंदबाजी अटैक में वैरिएशंस की कमी थी। उन्होंने ये भी कहा कि इंग्लैंड के पास ऐसे गेंदबाज की कमी है, जो कुछ विकेट ले सके।
वॉन ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट एपिसोड में कहा, “इंग्लैंड में आज विविधता और सही गेंदबाज की कमी थी। मोईन अली के स्पिन में भी कोई दम देखने को नहीं मिला।”
वॉन ने माना कि जब गेंद स्विंग हो रहा होता है तो इंग्लैंड की गेंदबाजी अच्छी होती है लेकिन जब परिस्थितियां बल्लेबाजी के अनुकूल होती हैं तो यह शायद ही प्रभावी होती है।
46 साल वॉन ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने पुजारा और रोहित शर्मा को परेशान करने के लिए पर्याप्त छोटी गेंदें नहीं फेंकी।
उन्होंने कहा, “मैं बस चौंक गया हूं। इंग्लैंड की इस टीम में इतना अनुभव है। उन्होंने दोनों बल्लेबाजों को छोटी गेंद फेंकने की आवश्यकता पर ध्यान नहीं दिया। मुझे नहीं लगता कि मैंने ओली रॉबिन्सन को एक भी बाउंसर फेंकते हुए देखा हो। उन्होंने इस सीरीज में दो बार शॉर्ट गेंद से रोहित को आउट किया है।”