- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs england 4th test shardul thakur tells why ravindra jadeja came before ajinkya rahane in oval test 4931794
India vs England: Shardul Thakur ने बताया Ajinkya Rahane से पहले बैटिंग पर क्यों उतरे Ravindra Jadeja
ओवल टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम ने नंबर 5 पर अजिंक्य रहाणे की बजाए रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजी करने भेजा.
Published On Sep 03, 2021, 09:28 AM IST
Last UpdatedSep 03, 2021, 09:28 AM IST
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे. यह बल्लेबाजी क्रम बीते कई सालों से टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) संभाल रहे हैं लेकिन इंग्लैंड में लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे रहाणे को यहां से हटाकर नंबर 6 पर खिसका दिया गया. दिन का खेल खत्म होने के बाद शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने इसकी वजह बताई.
केनिंग्टन ओवल के मैदान पर जब भारत ने (Cheteshwar Pujara) चेतेश्वर पुजारा (4) उतरे तो बारी अजिंक्य रहाणे की थी, लेकिन क्रीज पर रवींद्र जडेजा पहुंचे थे. हालांकि जडेजा भी यहां 34 गेंदों का सामना कर सिर्फ 10 रन ही बना पाए. दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने इस वजह का खुलासा किया.
इससे पहले रवींद्र जडेजा लगातार नंबर 7 पर मोर्चा संभालते रहे हैं. लेकन ओवल टेस्ट के पहले दिन जब उन्हें नंबर 5 पर बैटिंग के लिए भेजा गया तो दिन का खेल खत्म होने के बाद मीडिया से बात करने शार्दुल ठाकुर आए तो उनसे इसकी वजह पूछी गई.
शार्दुल ने कहा, ‘हमारे पास दो लेफ्टहैंडर बल्लेबाज हैं रिषभ पंत और जडेजा. दोनों ही बल्लेबाज एक-दूसरे से कम नहीं हैं. दोनों खिलाड़ी मैच विनर हैं और हम सभी ने उनकी इन क्षमताओं को देखा है.’
शार्दुल ने कहा, ‘सभी इस चीज को लंबे समय से सोच रहे थे कि रिषभ पंत को भेजा जाए या फिर रवींद्र जडेजा को. इसके ज्यादा मायने नहीं हैं क्योंकि दोनों ही मैच विनर हैं. हमने कई मौकों पर देखा है जडेजा ने तब रन बनाए हैं, जब भारत मुश्किल में फंसा होता है.’
इंग्लैंड के खिलाफ 31 बॉल में फिफ्टी जड़ने वाले शार्दुल ठाकुर ने कहा, ‘अगर आप पहले टेस्ट और लॉर्ड्स टेस्ट में उनकी बैटिंग देखें तो उन्होंने पिच पर रुकने की कोशिश की थी. वह धैर्य के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे. और हम बस लेफ्टी-राइटी कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करना चाहते थे इसलिए हमने उन्हें नंबर 5 पर उतारा.’