शतक से चूके वाशिंगटन सुंदर ने मैच के बाद बताई आपबीती, बोले- सच कहूं तो...

भारतीय टीम 365 रन पर ऑलआउट हुई, वाशिंगटन सुंदर 96 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे।

Edited By : India.com Staff |Mar 06, 2021, 04:36 PM IST

Published On Mar 06, 2021, 04:36 PM IST

Last UpdatedMar 06, 2021, 04:36 PM IST

India vs England, 4th Test: टीम इंडिया ने अहमदाबाद टेस्‍ट में इंग्‍लैंड पर पारी और 25 रन से जीत दर्ज करने के साथ ही सीरीज पर 3-1 से कब्‍जा कर लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में भी अपनी जगह पक्‍की कर ली है। तीसरे दिन के खेल के दौरान वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) अपने शतक से महज चार रन से चूक गए। मैच के बाद उन्‍होंने इसपर अपनी प्रतिकिया दी।

वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने तीसरे दिन 60 रन से आगे खेलना शुरू किया और अक्षर पटेल के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी बनाई। पहले सेशन के खेल के दौरान ही वो शतक के करीब पहुंच गए। हालांकि पटेल के आउट होने के बाद महज कुछ गेंदों के अंतराल पर ही दूसरे छोर के बल्‍लेबाज इशांत शर्मा और मोहम्‍मद सिराज शून्‍य पर आउट होकर चलते बने। इस तरह सुंदर 96 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सुंदर (Washington Sundar) ने मैच के बाद कहा, “अपने घर पर पहली टेस्‍ट सीरीज जीतना काफी मजेदार है। मैं बहुत अच्‍छा महसूस कर रहा हूं। शतक बनाने से चूकने से मैं जरा भी निराश नहीं हूं। जब सही वक्‍त आएगा तब मेरे बल्‍ले से शतक भी निकलेगा। टीम के लिए अपना योगदान देकर मैं काफी खुश हूं।”

उन्‍होंने कहा, “सच कहूं तो पिच बल्‍लेबाजी के लिए काफी अच्‍छी थी। जेम्‍स एंडरसन और बेन स्‍टोक्‍स को श्रेय जाता है कि उन्‍होंने इस पिच पर भी शानदार गेंदबाजी की। पिच अभी भी बल्‍लेबाजी के लिए अच्‍छी स्थिति में है। अगर आप सही से बल्‍लेबाजी करेंगे तो रन बना सकते हैं।”

Editor's Pick