• Home
  • News
  • India vs england 5th t20i dawid malan becomes fastest ever to score 1000 t20i runs 4506645

डेविड मलान ने Virat Kohli-Babar Azam को पछाड़ा, इस मामले में बने नंबर-1

भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के अर्धशतक की मदद से पांचवें टी20 मैच में इंग्लैंड को 36 रन से मात देकर सीरीज 3-2 से अपने नाम की.

Edited By : India.com Staff |Mar 20, 2021, 11:28 PM IST

Published On Mar 20, 2021, 11:28 PM IST

Last UpdatedMar 20, 2021, 11:28 PM IST

India vs England, 5th T20I: टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 20 मार्च को खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 मैच में 36 रन से जीत दर्ज की. इसी के साथ भारत ने टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है.

डेविड मलान ने इंग्लैंड की ओर से 46 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 68 रन की पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली और बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डेविड मलान अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. मलान ने यह मुकाम महज 24 पारियों में हासिल किया, जबकि बाबर आजम को यहां तक पहुंचने में 26, जबकि विराट कोहली को 27 पारियां खेलनी पड़ी थीं.

T20I में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज-

24 – डेविड मलान

26 – बाबर आजम

27 – विराट कोहली

29 – आरोन फिंच

29 – केएल राहुल

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दो विकेट पर 224 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड को निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन पर रोक दिया. विराट कोहली ने नाबाद 80, जबकि रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली.

India win 🎉

They beat England in the final T20I by 36 runs and take the series 3-2!#INDvENG | https://t.co/7vTTjtwucR pic.twitter.com/ZPlsDyFxxY

— ICC (@ICC) March 20, 2021

इंग्लैंड के लिए डेविड मलान (68) के अलावा जोस बटलर ने 34 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की बदौलत 52 और बेन स्टोक्स ने 14 रन बनाए. भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन, भुवनेश्वर कुमार दो और हार्दिक पंडया तथा टी नटराजन ने एक-एक विकेट लिया.

Editor's Pick