Rohit Sharma ने Martin Guptill को पछाड़ा, T20I में सर्वाधिक रन बनाने वाले नंबर-2

रोहित शर्मा ने इस सीरीज अपना पहला अर्धशतक जड़ा. उनके बल्ले से यह अहम पारी निर्णायक मुकाबले में देखने को मिली.

Edited By : India.com Staff |Mar 20, 2021, 08:34 PM IST

Published On Mar 20, 2021, 08:34 PM IST

Last UpdatedMar 20, 2021, 08:34 PM IST

India vs England, 5th T20I: इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली. रोहित शर्मा 40 रन बनाते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

रोहित शर्मा ने इस मामले मे मार्टिन गप्टिल को पछाड़ दिया है, जिन्होंने 99 मैचों की 95 पारियों में अब तक 2839 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा अब 111 मैचों की 103 पारियों में 2864 रन बना चुके हैं. इस मामले में फिलहाल विराट कोहली पहले पायदान पर हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ 9 ओवरों में 94 रन की ओपनिंग साझेदारी की. इस दौरान रोहित 34 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें बेन स्टोक्स ने क्लीन बोल्ड किया.

बता दें कि इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने 20 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी अंतिम टी20 मैच में टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है. जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, वो शृंखला अपने नाम कर लेगी.

इंग्लैंड ने इस निर्णायक मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है. लोकेश राहुल इस मैच में नहीं खेलेंगे. टी नटराजन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है.

Editor's Pick