- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs england 5th t20i virat kohli hands over the trophy to ishan kishan 4507349
Video: विराट कोहली ने Ishan Kishan को सौंपी ट्रॉफी, जीत लिया फैंस का दिल
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के बाद अब टी20 सीरीज भी अपने नाम कर ली है.
Published On Mar 21, 2021, 02:56 PM IST
Last UpdatedMar 21, 2021, 02:56 PM IST
India vs England, 5th T20I: भारत ने इंग्लैंड के विरुद्ध 5 टी20 मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारत ने कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के दम 36 रन से फतह हासिल की. शृंखला जीतने के बाद जब विराट कोहली को ट्रॉफी सौंपी गई, तो उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी फैंस का दिल जीत लिया.
दरअसल कोहली ने ट्रॉफी को सीधे युवा खिलाड़ी ईशान किशन के हाथों में थमा दिया, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, टी नटराजन ने ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीरें भी खिंचवाई.
C.H.A.M.P.I.O.N.S! #TeamIndia @GCAMotera #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/V0zCW4BugT
— BCCI (@BCCI) March 20, 2021
बता दें कि भारतीय टीम में ट्रॉफी जीतने के बाद युवा खिलाड़ियों के हाथ में उसे सौंपने का रिवाज है, ताकि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया जा सके.
इस सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन से दिखता है कि उसकी टी20 विश्व कप की तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं, जिसने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शृंखला जीती. टीम इंडिया ने सीरीज में चौथी बार टॉस गंवाया, लेकिन इसके बावजूद टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया.