IND vs ENG, 5th T20I: सहवाग ने दही-जलेबी से की Rohit-Virat की तुलना, PIC शेयर कर लिखी ये बात

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बतौर सलामी जोड़ी 94 रन की साझेदारी की, जिसने भारत के लिए जीत की नींव रखी.

Edited By : India.com Staff |Mar 21, 2021, 01:16 PM IST

Published On Mar 21, 2021, 01:16 PM IST

Last UpdatedMar 21, 2021, 01:16 PM IST

India vs England, 5th T20I: भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड को पांचवें टी20 मुकाबले में 36 रन से मात दी. इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया.

निर्णायक टी20 मैच में रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के बीच 9 ओवरों में 94 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच इस शानदार पार्टनरशिप ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वारेंद्र सहवाग को भी प्रभावित किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वीरेंद्र सहवाग ने एक तस्वीर शेयर करते हुए रोहित शर्मा-विराट कोहली की जोड़ी को दही-जलेबी जैसा खतरनाक कॉम्बीनेशन बताया है.

बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 224 रन का विशाल स्कोर बनाया. भारत की ओर से विराट कोहली ने नाबाद 80, जबकि रोहित शर्मा ने 64 रन बनाए. विपक्षी टीम की तरफ से आदिल रशीद और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.

इसके जवाब में इंग्लैंड निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन ही बना सका. इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने 46 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 68, जोस बटलर ने 34 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की बदौलत 52 और बेन स्टोक्स ने 14 रन बनाए. भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन, भुवनेश्वर कुमार दो और हार्दिक पंड्या और टी नटराजन ने एक-एक विकेट लिया.

Editor's Pick