×

भारत बनाम इंग्लैंड चेन्नई टेस्ट के लिए गर्म कोयले से सुखाई जा रही है पिच

तमिलनाडू में आए 'वरदा' तूफान की वजह से स्टेडियम को हुआ था काफी नुकसान, दो दिन में पिच सुखाने के लिए इस्तेमाल कर रह हैं यह तकनीक।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - December 14, 2016 3:25 PM IST

16 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएकगा भारत बनाम इंग्लैंड आखिरी टेस्ट मैच।  © AFP
16 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएकगा भारत बनाम इंग्लैंड आखिरी टेस्ट मैच। © AFP

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवा और आखिरी टेस्ट चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 16 दिसंबर से शुरू होने वाला है। अब तक इस मैच को लेकर काफी अनिश्चितताएं बनी हुई थी। पहले तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के बाद जब चेन्नई में आयोजित रणजी ट्रॉफी और अंडर-19 के मैच रद्द हुए तो भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट पर भी खतरा मंडराने लगा। वहीं जब तमिलनाडू क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वह मैच आयोजित करेंगे तो फिर तमिलनाडू में आए ‘वरदा’ तूफान की वजह से एक बार फिर चेन्नई टेस्ट मुश्किलों में आ गया लेकिन अब बीसीसीआई ने यह बात साफ कर दी है कि चेन्नई टेस्ट हर हाल में होगा। ये भी पढ़ें: आईसीसी विश्व कप 2011 के फाइनल में शतक से चूकने का आज तक अफसोस है: गौतम गंभीर

बीसीसीआई की इस घोषणा के बाद से टीएनसीए का ग्राउंड स्टाफ पिच को सुखाने और पांच दिन तक खेलने लायक बनाने में लगा हुआ है। तेज आंधी और तूफान से स्टेडियम को काफी नुकसान हुआ था लेकिन तारीफ करनी होगी ग्राउंड स्टाफ की जो स्टेडियम को मैच के लिए तैयार करने में इतनी मेहनत कर रहा है। अब जबकि मैच के लिए दो दिन बचे हैं स्टाफ पिच को सुखाने के लिए बड़ी ही अनोखी तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। दरअसल चेपॉक की पिच को सुखाने के लिए उस पर गर्म कोयले के अंगारे रखे जा रहे हैं। ग्राउंड स्टाफ के लोग बड़े-बड़े लोहे के प्लेट्स में जलता कोयला डालकर इसे पूरे पिच पर रोल कर रहे हैं जिससे पिच में जमा पानी सूख जाय। पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी इयान वार्ड ने एक वीडियो पोस्ट कर ट्वीट किया है कि ‘पिच सुखाने के लिए यह तरीका कैसा है’।  ये भी पढ़ें: आईसीसी वीमैन टीम ऑफ द ईयर में अकेली भारतीय खिलाड़ी बनीं स्मृति मंधाना

16 दिसंबर से शुरू होने वाले इस मैच में इंग्लैंड के पास अपनी नाक बचाने का आखिरी मौका होगा। वहीं भारत के पास इंग्लैंड को क्लीन स्वीप कर 2012 की करारी हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है। भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज अब रोमांचक स्थिति तक पहुंच चुकी हैं। वाद-विवाद मैदान से निकलकर बाहर आ गया है इसका ताजा वाकया है इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन की विराट कोहली पर टिप्पणी और उस पर रविचंद्रन अश्विन का जवाब, अब देखना है कि इस सीरीज में और कौन सा नया मोड़ आता है।