राहुल, पंत के शतक पर भारी पड़ी कुक की पारी, इंग्‍लैंड ने 4-1 से जीती सीरीज

ओवल टेस्‍ट में भारत को 464 रनों का लक्ष्‍य मिला था। टीम इंडिया 345 रन पर ऑलआउट हो गई।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 11, 2018, 11:57 AM IST

Published On Sep 11, 2018, 11:57 AM IST

Last UpdatedSep 11, 2018, 11:57 AM IST

england icc

England win the series 4-1 © ICC

इंग्‍लैंड की टीम ने ओवल टेस्‍ट में मैच के पांचवे दिन 118 रनों से जीत दर्ज की। 95वें ओवर में जेम्‍स एंडरसन ने मोहम्‍मद शमी को आउट कर टीम को जीत दिलाई। इस विकेट के साथ ही एंडरसन अब टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इंग्‍लैड ने सीरीज को 4-1 से जीत के साथ खत्‍म किया। पहली पारी में 71 और दूसरी पारी में 147 रनों का योगदान देने के लिए एलिस्‍टर कुक को मैन ऑफ द मैच दिया गया। भारतीय कप्‍तान विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज दी गई।

एक घंटे और खेलती टीम इंडिया तो बच जाता मैच

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ओवल टेस्‍ट में मैच खत्‍म होने में अभी भी करीब एक घंटे का समय बचा था। इंग्‍लैंड ने भारत को जीत के लिए 464 रनों का लक्ष्‍य दिया था। मैच के चौथे दिन ही महज 2 रन पर तीन विकेट खोने के बाद पांचवे दिन केएल राहुल ने 224 गेंद पर 149 रन बनाकर टीम को हार से बचाने का अच्‍छा प्रयास किया। उनके साथ दूसरे छोर पर विकेटकीपर बल्‍लेबाज रिषभ पंत 114(146) ने अपने टेस्‍ट करियर का पहला शतक बनाया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी बनी। दूसरे सेशन में इंग्‍लैंड की टीम भारत का एक भी विकेट नहीं निकाल पाई। एक वक्‍त ऐसा लगा कि अगर राहुल और पंत इसी तरह रन बनाते रहे तो भारत ये मैच भारत जीत भी सकती है।

आदिल राशिद ने तोड़ी साझेदारी

पंत और राहुल के बीच 204 रन की बड़ी साझेदारी को तोड़ने में आदिल राशिद ने अहम भूमिका निभाई। राशिद ने आखिरी सेशन में पहले राहुल को 82वें ओवर में बोल्‍ड किया। जिसके बाद 84वें ओवर में उन्‍होंने पंत को भी मोइन अली के हाथों कैच आउट करा चलता किया। पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों को सैम कर्रन ने पवेलियन का रास्‍ता दिखाया। जेम्‍स एंडरनस ने मोहम्‍मद शमी को बोल्‍ड कर मैच खत्‍म किया। इसके साथ ही उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट में अब 564 विकेट पूरे कर लिए हैं। वो टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

एलिस्‍टर कुक ने भारत को किया जीत से दूर

इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 332 रन बनाए तो जवाब में भारतीय टीम 292 रन पर ही ऑलआउट हो गई। अपने करियर का आखिरी टेस्‍ट खेल रहे एलिस्‍टर कुक ने दोनों पारियों में रन बनाए। कुक ने दूसरी पारी में 147 बनाए तो रूट की 125 रनों का योगदान दिया। जिसकी मदद से इंग्‍लैंड ने 423/8 पर पारी घोषित कर चौथे दिन के आखिरी सेशन में भारत को बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत ने आखिरी दिन मैच बचाने का अच्‍छा प्रयास किया, लेकिन दिन का खेल खत्‍म होने से करीब एक घंटे पहले भारतीय टीम ऑलआउट हो गई।

Editor's Pick