×

IND vs ENG: कप्तान कोहली ने दी टेस्ट कैप, भारतीय टीम के 302वें खिलाड़ी बने अक्षर पटेल

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को डेब्यू का मौका दिया है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 13, 2021 10:05 AM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल (Akshar Patel) को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है।

कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के हाथों टेस्ट कैप पाकर अक्षर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट खेलने वाले 302वें खिलाड़ी बन चुके हैं। टॉस के दौरान विराट ने कहा कि अक्षर को स्पिन गेंदबाजी नवदीप सैनी की जगह टीम में शामिल किया गया है।

चोटिल ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की जगह टेस्ट स्क्वाड में शामिल हुए अक्षर को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में डेब्यू करना था लेकिन घुटने में दर्द की वजह से अक्षर को पहले मैच से बाहर बैठना पड़ा।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अक्षर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के साथ मिलकर स्पिन अटैक का जिम्मा संभालेंगे।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज।