India vs England: एक बार फिर टीम इंडिया ने की अश्विन की अनदेखी, ट्विटर पर भड़के फैंस

ओवल टेस्ट के लिए भारत ने दो बदलाव किए हैं, इशांत शर्मा की जगह उमेश यादव और मोहम्मद शमी की जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

Edited By : India.com Staff |Sep 02, 2021, 03:51 PM IST

Published On Sep 02, 2021, 03:51 PM IST

Last UpdatedSep 02, 2021, 03:51 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर हो रही सारी चर्चाएं तब खत्म हुई जब केनिंग्टन ओवल के मैदान पर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ये ऐलान किया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं। ओवल टेस्ट के लिए इशातं शर्मा (Ishant Sharma) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को आराम दिया गया है जबकि शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और उमेश यादव (Umesh Yadav) को मौका मिला है।

हालांकि एक बार फिर सीनियर स्पिनर रविंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है। यानि कि अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले चार मैचों में नहीं खेल सके हैं। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से भारतीय फैंस काफी हैरान हैं और उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी नाराजगी दर्ज की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम ने भी दो बदलाव किए हैं और उसने जोस बटलर की जगह ओली पोप और सैम करेन की जगह क्रिस वोक्स को टीम में शामिल किया है।

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: रोरी बर्न्‍स, हसीब हमीद, डेविड मलान, जोए रुट (कप्तान), ओली पोप, मोइन अली (उपकप्तान), जॉनी बेयरस्टो, क्रैग ओवरटोन, ओली रॉबिंसन, जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स।

Editor's Pick