×

भारत के खिलाफ इंग्‍लैंड की वनडे टीम का ऐलान, स्‍टोक्‍स की वापसी

इंग्‍लैंड की टीम भारत के खिलाफ तीन टी-20, तीन वनडे और पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Published on - June 29, 2018 5:14 PM IST

इंग्‍लैंड ने भारत के खिलाफ आगामी  तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्‍यीय टीम घोषित कर दी है। इंग्लिश टीम में स्‍टार ऑलराउंडर बेन स्‍टोक्‍स की वापसी हुई है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/shannon-gabriel-joins-trinbago-knight-riders-in-caribbean-premier-league-723103″][/link-to-post]

स्‍टोक्‍स हैमिस्‍ट्रंग चोट से उबरकर नेशनल टीम में वापसी कर रहे हैं जबकि चोट की वजह से क्रिस वोक्‍स अब भी टीम से बाहर हैं।

लगभग पांच हफ्ते तक हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते मैदान से दूर रहे इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स घरेलू टी-20 मैच के जरिए वापसी करेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए स्टोक्स को टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों में शामिल नहीं किया गया है।

हालांकि टी20 ब्लास्ट में डरहम की तरफ से खेलते हुए इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर स्टोक्स 8 जुलाई को होने वाले तीसरे मैच में जगह पक्की कर सकते हैं।

स्टोक्स टी20 ब्लास्ट में डरहम की तरफ से 5 जुलाई को यॉर्कशायर के खिलाफ मैच में बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज ही खेलेंगे।

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 3 जुलाई को पहले टी20 मैच के साथ शुरू होगा। टीम इंडिया इंग्‍लैंड दौरे पर तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

इंग्‍लैंड की 14 सदस्‍यीय वनडे टीम इस प्रकार है :

इयोन मोर्गन (कप्‍तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्‍टो, जेक बॉल, जोस बटलर, टॉम कुरेन, एलेक्‍स हेल्‍स, लियाम प्‍लंकेट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्‍टोक्‍स, डेविड विली और मार्क वुड।