• Home
  • News
  • india vs england birmingham test day 2 weather report live rain chances

India vs England- क्या दूसरे दिन भी खेल दिखाएगी बरसात, क्या हैं एजबेस्टन में मौसम के हालात

क्या इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। पहले दिन का खेल बरसात की वजह से पूरा नहीं हो पाया और फैंस को यही उम्मीद होगी कि दूसरे दिन तो मौसम साफ रहे। पर कैसा रहेगा एजबेस्टन में दूसरे दिन मौसम...

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 02, 2022, 10:07 AM IST

Published On Jul 02, 2022, 10:07 AM IST

Last UpdatedJul 02, 2022, 10:07 AM IST

इंग्लैंड और भारत के बीच बर्मिंगम टेस्ट के पहले दिन बारिश ने काफी असर डाला। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर सात विकेट पर 338 रन था। शनिवार को भारतीय टीम अपने स्कोर को और आगे ले जाना चाहेगी।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का विकल्प चुना। भारतीय टीम को जेम्स एंडरसन और मैथ्यू पॉट्स ने काफी परेशान किया। एक समय पर भारत का स्कोर 5 विकेट पर 98 रन था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद एजबेस्टन में जो हुआ उसे पास ‘लेफ्ट हेंडर्स शो’ कह सकते हैं। इस शो के नायक रहे ऋषभ पंत, जिन्होंने 111 गेंद पर 146 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। सीनियर बल्लेबाज रविंद्र जडेजा, 83 नाबाद, ने सहायक की भूमिका निभाई।

पहले दिन के खेल में बारिश ने काफी खलल डाला और फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि दूसरे दिन बरसात दूर ही रहे ताकि वह खेल का पूरा लुत्फ उठा सकें।

एक्यूवेदर की मानें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

सूरज और बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रहेगी। 70 प्रतिशत तक बादल छाए रह सकते हैं, इस बीच बरसात भी हो सकती है। सुबह उमस करीब 75 प्रतिशत रह सकती है और दोपहर के समय यह 51 प्रतिशत तक रह सकती है। 17 प्रतिशत संभावना इस बात की भी है कि गरज के साथ बौछारें पड़ें।

पहले दिन के खेल के पहले सेशन में सिर्फ 20.1 ओवर का ही खेल हो पाया। भारतीय टीम का स्कोर उस सेशन में दो विकेट पर 53 रन था। इस दौरान भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल (17) और चेतेश्वर पुजारा (13) के विकेट खो दिए थे।

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick