- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs England: Cheteshwar Pujara gets run-out after terrible mix-up with Virat Kohli
टेस्ट में सातवीं बार रन आउट हुए चेतेश्वर पुजारा, बनाए शर्मनाक रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन पुजारा एक रन बनाकर रन आउट हो गए।
Published On Aug 10, 2018, 07:58 PM IST
Last UpdatedAug 10, 2018, 07:58 PM IST
Cheteshwar Pujara © Getty Images
बारिश से प्रभावित लॉर्ड्स टेस्ट का दूसरा दिन टीम इंडिया के लिए बेहद खराब जा रहा है। पहले सेशन में जेम्स एंडरसन ने मुरली विजय और केएल राहुल को आउट कर भारत को शुरुआती झटके दिए। जब भारत को एक साझेदारी की जरूरत थी, तब सीरीज का पहला मैच खेल रहे चेतेश्वर पुजारा भी लापरवाही से रन आउट हो गए। पुजारा के टेस्ट करियर का ये सातवां रन आउट था और इसी के साथ उनके नाम से कुछ शर्मनाक आंकड़े जुड़ गए हैं।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-lords-test-2nd-day-live-update-live-cricket-streaming-734112″][/link-to-post]
2012 में अपने टेस्ट डेब्यू से लेकर अब तक पुजारा कुल सात बार रन आउट हो चुके हैं। गौरतलब है कि पुजारा के डेब्यू से अब तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले बल्लेबाज वो ही हैं। इतना ही नहीं पुजारा ने पिछले दस साल में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन आउट होने के मामले में मैट प्रॉयर की बराबरी कर ली है। इसी साल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर खेले गए सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में पुजारा रन आउट हुए थे।
गौर करने वाली बात ये है कि पुजारा भारतीय टीम के पिछले दस रन आउट मामलों में से सात में शामिल हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर पुजारा के विकेट के लिए कप्तान विराट कोहली को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। कोहली पहले रन लेने के लिए तेजी से दौड़े लेकिन फिर गेंद फील्डर के हाथ में देखकर वापस लौट गए लेकिन पुजारा के पास वापस जाने का कोई रास्ता नहीं था, उन्हें सीधा पवेलियन जाना पड़ा।