- Home
- News
- India vs England: Deepak Chahar will replace Jasprit Bumrah; Krunal Pandya, Akshar Patel named Washington Sunder’s replacement
बुमराह की जगह दीपक चाहर, वाशिंगटन सुंदर के बदले क्रुनाल-अक्षर को मौका
वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे, टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
Published On Jul 01, 2018, 12:03 PM IST
Last UpdatedJul 01, 2018, 12:03 PM IST
Jasprit Bumrah, Washington Sunder © AFP
अंगूठे में लगी चोट की वजह से भारत–इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह दीपक चाहर को मौका दिया गया है। चाहर भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल और हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर भारतीय स्क्वाड के पेस अटैक को मजबूत बनाएंगे।
27 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान कैच पकड़ने की कोशिश करते समय बुमराह को बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके बाद दूसरे टी20 मैच में उनकी जगह उमेश यादव को खिलाया गया था। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया है। उम्मीद है कि वो वनडे सीरीज में खेलेंगे।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-jasprit-bumrah-out-of-england-t20i-series-due-to-thumb-injury-723410″][/link-to-post]
सुंदर की जगह क्रुनाल पांड्या को मिला मौका
बुमराह के अलावा चोट की वजह से युवा ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर भी इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। सुंदर को अभ्यास के दौरान फुटबॉल खेलते हुए टखने में चोट लग गई थी, जिसके बाद अब वो वनडे या टी20 किसी भी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। बोर्ड ने उनकी जगह दो खिलाड़ियों को मौक दिया है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल सुंदर की जगह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे। वहीं टी20 सीरीज के लिए आईपीएल और इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके क्रुनाल पांड्या को मौका मिला है।
चाहर, क्रुनाल और अक्षर तीनों ही इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड में ही हैं। भारत का इंग्लैंड दौरा 3 जुलाई से शुरू होगा। तीन मैचों की टी20 सीरीज 3 जुलाई से 8 जुलाई तक चलेगी। 12 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज 17 जुलाई तक खेली जाएगी।